फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rare snake with two headed and four eyes found in Tonk snake catcher rescued

Rajasthan: टोंक में मिला दो मुंह और चार आंख वाला दुर्लभ सांप, देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ी

Sat, 09 Jul 2022 12:07 PM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, टोंक
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, टोंक Published by: रोमा रागिनी Updated Sat, 09 Jul 2022 12:07 PM IST
सार

स्नेक एक्सपर्ट के अनुसार ये एक दुर्लभ प्रजाति का सांप है। जिसे रेस्क्यू कर वन विभाग के अधिकारियों को सौंपा गया। 

विज्ञापन
Rare snake with two headed and four eyes found in Tonk snake catcher rescued
टोंक में दो मुंह और चार आंख वाला सांप - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

राजस्थान के टोंक में दुर्लभ प्रजाति का सांप देखने को मिला है। दो मुंह और चार आंख वाले सांप को देखकर हरकोई हैरान है। सीआईएसएफ कैंपस में स्थित नेकचाल बालाजी मंदिर में ये सांप मिला। जिसके बाद स्नेक एक्सपर्ट लोकेंद्र सिंह चौधरी मौके पर पहुंचे है और रेस्क्यू कर सुरक्षित पकड़ लिया। 

विज्ञापन


लोकेश चौधरी ने बताया कि शहर निवासी एक युवक लक्ष्य ने उन्हें दो मुंह वाले सांप होने की सूचना दी। इस पर वे अपने साथी वेदप्रकाश के साथ मौके पर पहुंचे। स्नेक एक्सपर्ट के अनुसार सांप कॉमन सैंड बोआ प्रजाति का है। जिसकी लंबाई करीब सात इंच है। जिसे उपकरणों की मदद से रेस्क्यू कर लिया गया।

विज्ञापन

Rare snake with two headed and four eyes found in Tonk snake catcher rescued
सात इंच लंबा है ये सांप - फोटो : Amar Ujala Digital
उन्होंने बताया कि इस तरह की प्रजाति के सांप बहुत दुर्लभ है। देवली क्षेत्र में पहली बार इस तरह का सांप देखा गया है। उन्होंने बताया कि सांप को सुरक्षित पकड़ लिया गया है। जिसे वन विभाग के अधिकारियों को सौंपा गया । बताया गया कि विभागीय अधिकारी उक्त प्रजाति की जांच करेंगे और सांप को सुरक्षित रखवाया गया है। ये एक तरह से अनोखा सांप है। जिसे देखने के लिए मौके पर भी लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई और लोग आश्चर्यचकित हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed