फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   rape with deaf and dumb girl students

ट्रेनिंग के लिए आईं मूक बधिर छात्राओं से दुष्कर्म

Sat, 18 May 2013 11:25 AM IST
जयपुर
जयपुर Updated Sat, 18 May 2013 11:25 AM IST
विज्ञापन
rape with deaf and dumb girl students

जयपुर में गांधीनगर स्थित बालिका व शिशु गृह की दो नाबालिग मूक-बधिर बालिकाओं से एक आवासीय विद्यालय में दुष्कर्म की घटना सामने आई है।

विज्ञापन


विद्यालय के ही कर्मचारी और अधिकारी पर बच्चियों के साथ दुष्कर्म का आरोप है।

प्रारम्भिक जांच के बाद बाल कल्याण समिति ने शुक्रवार को कानोता थाने में मामला दर्ज कराया।

इस मामले में पुलिस ने विद्यालय की संचालिका अल्पना दसवानी, वार्डन अशोक प्रजापत, लिपिक सुरेश बैरवा व सहायक गीता को गिरफ्तार किया है और पूछताछ जारी है।

एनजीओ चलाता था विद्यालय
यह आवासीय विद्यालय सामाजिक न्याय व अधिकारिता विभाग के सहयोग से आवाज फाउंडेशन नाम का एक एनजीओ चला रहा है।

इस आवासीय विद्यालय में इस साल 109 विद्यार्थी हैं। इनमें गांधी नगर के बालिका गृह की 19 बच्चियां शामिल हैं।

भेजा जाता है थेरेपी के लिए
बालिका गृह की मूक-बधिर बालिकाओं को थैरेपी और शिक्षा के लिए कानोता स्थित आवाज फाउंडेशन में भेजा जाता है।

इस तरह करीब चार-पांच माह पहले पांच बालिकाओं को भेजा गया था। अप्रैल माह में जब बालिकाएं वापस बालिका गृह आईं तो उन्होंने बाल कल्याण समिति को आवाज फाउंडेशन के कर्मचारियों द्वारा दुष्कर्म करने की शिकायत की।
विज्ञापन


ऐसे सामने आई घटना
पुलिस का कहना है कि बच्चियों ने संचालिका को इस संबंध में बताने की कोशिश की थी, लेकिन उसने अनसुना कर दिया। बच्चियों इतनी डरी हुई थीं कि आवासीय स्कूल में हुई काउंसलिंग के दौरान भी आपबीती नहीं बता पाईं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामला 30 अप्रैल को खुला जब शैक्षणिक सत्र खत्म होने पर बच्चियां बालिका गृह पहुंचीं। यहां काउंसलिंग के दौरान उन्होंने यह बातें बताईं।

बच्चियों ने बताया कि पहले उनके साथ छेड़छाड़ की गई, लेकिन वहां पर शिकायत नहीं कर पाईं। होली के दिन रंग लगाने बहाने उनके साथ बुरा व्यवहार किया गया।

काउंसलिंग की रिपोर्ट 17 मई को बाल कल्याण समिति को मिली। रिपोर्ट के अनुसार दो बालिकाओं से फाउंडेशन के कर्मचारियों द्वारा दुष्कर्म करने, दो से मारपीट तथा एक से अभद्रता की जानकारी सामने आई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed