फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›    Rape with a married woman in Chittorgarh

Rajasthan: दुष्कर्म के बाद धर्म बदलने का दबाव, विवाहिता ने दो लोगों के खिलाफ दर्ज कराया केस 

Thu, 28 Apr 2022 05:37 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्तौड़गढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्तौड़गढ़ Published by: उदित दीक्षित Updated Thu, 28 Apr 2022 05:37 PM IST
सार

चित्तौड़गढ़ के कोतवाली थाना क्षेत्र में विवाहिता के साथ दुष्कर्म करने मामला सामने आया है। पीड़िता ने दो युवकों के खिलाफ थाने में केस दर्ज कराया है। एक आरोपी उस पर धर्म बदलने का दबाव भी बना रहे है।

विज्ञापन
 Rape with a married woman in Chittorgarh
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

चित्तौड़गढ़ के कोतवाली थाना क्षेत्र में विवाहिता के साथ दुष्कर्म करने मामला सामने आया है। पीड़िता ने दो युवकों के खिलाफ थाने में केस दर्ज कराया है। साथ ही पीड़िता ने पुलिस को बताया कि आरोपी उस पर धर्म बदलने का दबाव भी बना रहा है।  

विज्ञापन


मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार पीड़िता ने पुलिस को बताया कि जिले के निंबाहेड़ा में रहने वाला आमिर खान मंसूरी उसे सोशल मीडिया पर संदेश भेजता था। इसके बाद वह फोन भी करने लगा। इससे वह परेशान हो गई। एक दिन आरोपी ने उसे फोन कर कैफे में मिलने बुलाया। 
विज्ञापन


यहां उसने पेय पदार्थ में नशीली चीज मिलाकर उसे पिला दी और बेहोशी की हालत में उसके अश्लील फोटो ले लिए। जिन्हें वायरल करने और पति व बच्चे को जान से मारने की धमकी देकर आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। साथ ही आरोपी उस पर धर्म बदलने के लिए भी दबाव बना रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
पीड़िता ने पुलिस को बताया कि वह किराए के मकान में रह रही है। करीब डेढ़ महीने पहले उसके मकान मालिक तोहित खान ने चाकू की नोंक पर उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद वह अश्लील फोटो और वीडियो वायरल करने की धमकी देने लगा। इससे परेशान होकर उसने थाने में केस दर्ज कराया है। पुलिस ने आरोपियों को तलाश शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed