फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rape victim threw the newborn in the bushes in Bundi

Rajasthan: मानवीय संवेदना तार-तार, दुष्कर्म पीड़िता ने नवजात को कंटीली झाड़ियों में फेंका, वेंटिलेटर पर मासूम

Sun, 27 Nov 2022 09:10 AM IST
रोमा रागिनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बूंदी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बूंदी Published by: रोमा रागिनी Updated Sun, 27 Nov 2022 09:10 AM IST
सार

15 साल की किशोरी ने बताया कि रिश्ते में लगने वाले भाई ने उसके साथ दुष्कर्म किया। नाबालिग पीड़िता ने बताया कि मुझे समय रहते गर्भवती होने का पता नहीं लगा। आज बच्ची का जन्म हुआ तो मैं घबरा गई और मासूम को फेंक दिया।

विज्ञापन
Rape victim threw the newborn in the bushes in Bundi
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बूंदी में मानवीय संवेदना को झकझोरने वाला मामला सामने आया है। सदर थाना क्षेत्र में एक दुष्कर्म पीड़िता ने झाड़ियों में नवजात को फेंक दिया। इतनी सर्दी में मासूम के शरीर पर एक कपड़ा तक नहीं था। वहीं कांटों के कारण नवजात का शरीर लहूलुहान हो गया।

विज्ञापन


मीडिया रिपोर्टस के अनुसार स्थानीय लोगों ने बच्ची के झाड़ी में होने की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस और बाल कल्याण समिति के पदाधिकारी मौके पर पहुंचे और नवजात को झाड़ियों से निकाला। बच्ची ठंड से कंपकंपा रही थी। पुलिस ने बच्ची को सरकारी अस्पताल पहुंचाया, जहां छह डॉक्टरों की टीम ने नवजात को वेंटिलेटर पर लेकर इलाज शुरू किया। इसके बाद कोटा रेफर कर दिया।

विज्ञापन


पुलिस ने बच्ची को फेंकने वाले का चार घंटे में पता लगा लिया। सदर थाना क्षेत्र की 15 साल की एक किशोरी ने नवजात को जन्म दिया था। किसी को पता न चले इसलिए उसने मासूम को झाड़ियों में फेंक दिया। किशोरी ने बताया कि उसके रिश्ते में लगने वाले भाई ने ही उसका दुष्कर्म किया था। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस जांच में पता चला कि नाबालिग का प्रसव स्कूल में ही करवाया गया। स्कूल के बाथरूम में प्रसव के सबूत मिले। छत पर कपड़ों, बाल्टी पर खून के धब्बे मिले। पुलिस ने जब किशोरी से तसल्ली से पूछताछ की तो उसने पूरा सच बताकर स्वयं का प्रसव होना स्वीकार कर लिया। नाबालिग ने पुलिस को बताया कि मुझे समय रहते गर्भवती होने का पता नहीं लगा और आज सुबह टॉयलेट करने गई तो बच्ची का जन्म हो गया। 


डॉक्टरों ने बताया कि प्रथमदृष्टया प्रसव सुबह चार से पांच बजे के बीच हुआ है। अगर 30 मिनट और देरी हो जाती तो नवजात की जान को खतरा था। नवजात और किशोरी का इलाज जारी है। पुलिस मामले की कार्रवाई में जुट गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed