{"_id":"255589f68993c6c7625b3048fc8bf5f1","slug":"rape-rajasthan-murder-attempt","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुष्कर्म नहीं कर पाए तो हाथ में लगा दिए चीरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुष्कर्म नहीं कर पाए तो हाथ में लगा दिए चीरे
अमर उजाला
Updated Thu, 17 Oct 2013 03:21 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजस्थान में आमेर के सराय बावड़ी क्षेत्र में बुधवार शाम करीब साढ़े सात बजे चार नकाबपोश बदमाश 17 वर्षीया बालिका को घर से उठाकर जंगल में ले गए।
विज्ञापन
चारों ने सामूहिक दुष्कर्म की कोशिश की, लेकिन बालिका ने विरोध किया तो बदमाशों ने धारदार हथियार से उसका हाथ आठ जगह से चीर दिया। बालिका जैसे-तैसे घर पहुंची और परिजनों को आपबीती बताई।
विज्ञापन
पुलिस ने दर्ज नहीं किया मामला
घटना के पांच घंटे बाद भी पुलिस ने मामला दर्ज नहीं किया। पुलिस के नहीं आने पर क्षेत्र में तनाव फैल गया। आधी रात को पीडि़ता के घर के बाहर सैकड़ों लोग बदमाशों को गिरफ्तार करने की मांग को लेकर जमा हो गए। पीडि़त पक्ष ने पथराव शुरू किया, जिससे आधा दर्जन लोग घायल हो गए। विरोध को देखते हुए पांच थानों की पुलिस को मौके पर बुलाना पड़ा। देर रात तक न एफआईआर दर्ज हुई थी, न ही किसी की गिरफ्तारी।
विज्ञापन
लड़की ने पहचाने आरोपी
बालिका ने चार नकाबपोश बदमाशों में से दो के नकाब हटने पर उन्हें पहचान लिया। बालिका ने उनके नाम रवि और सुरेश बताए हैं। वारदात दिल्ली रोड स्थित सरायबावड़ी क्षेत्र की है। यहीं रहने वाले कैलाश कबाड़ी उर्फ रवि, सुरेश और दो अन्य युवक बालिका को उठा ले गए थे।
मामला आपसी झगड़े का
डीसीपी (नॉर्थ) महेंद्र चौधरी के मुताबिक मामला आपसी झगड़े का है। बालिका के बयानों की जांच की जा रही है। इसके बाद ही कार्रवाई होगी।