चाय के बहाने स्कूल डायरेक्टर ने किया टीचर से रेप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजस्थान के चुरू जिले में स्कूल डायरेक्टर द्वारा एक टीचर का बलात्कार करने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने डायरेक्टर पर चाय पिलाने के बहाने रेप करने का आरोप लगाया है। स्कूल के डायरेक्टर के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कर लिया गया है।
पीडिता ने आरोप लगाया कि आरोपी ने चाय में नशीला पदार्थ मिलाकर उससे दुष्कर्म किया।
दुष्कर्म के बाद स्कूल डायरेक्टर ने किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद वह कई दिनों तक उससे दुष्कर्म करता रहा। इस दौरान आरोपी ने उसका गर्भपात भी करा दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जान से मारने की धमकी
जानकारी के अनुसार चारियां गांव में इंदिरा बाल शिक्षण संस्थान के नाम से स्कूल है। 7 अक्टूबर 2013 को आरोपी ने स्कूल की छुट्टी होने के बाद चाय पीने के लिए अध्यापिका को बुलाया। चाय पीने के बाद अध्यापिका को चक्कर आने लगे और वह बेहोश हो गई। होश आऩे पर उसे बलात्कार होने की बात समझ आई।
इसके बाद आरोपी धमकी देकर पीडिता के साथ कई बार दुष्कर्म करता रहा। बाद में हिम्मत कर के पीडिता ने मामले की जानकारी दी अपने सास-ससुर को दी। बाद में पीड़िता ने परिजनों की मदद से पुलिस में दुष्कर्म की शिकायत दर्ज कराई।