{"_id":"49a3de1b4bcd7341ba32a6e5a3969548","slug":"rape-in-rajasthan-2","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीमारी ठीक करने के बहाने महिला से रेप कर फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीमारी ठीक करने के बहाने महिला से रेप कर फरार
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
Updated Thu, 13 Mar 2014 02:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजस्थान के बीकानेर जिले में बिमारी ठीक करने के बहाने एक महिला से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है।
विज्ञापन
इस मामले में धूपालियां गांव की रहने वाली एक युवती ने जसरासर निवासी सतुराम के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। आरोपी को बुधवार को गिरफ्तार कर लिया गया है।
खबर के अनुसार पीड़िता का एक रिश्तेदार एक वैघ को उसके यहां इलाज कराने के लिए लेकर आया। वैघ ने बहाना बनाकर रिश्तेदार और के बच्चों को घर से बाहर भेज दिया।
जानकारी के अनुसार धूंपालिया की रोही निवासी महिला के पति ने दर्ज रिपोर्ट में बताया कि वह मजदूरी के लिए हनुमानगढ़ गया हुआ था।
उसका बहनोई सतुराम सुथार नाम के एक नाड़ी वैद्य को पत्नी के इलाज के लिए ढाणी लाया। कथित वैद्य ने इलाज का बहाना बनाकर उसके बहनोई और भतीजे को घर से बाहर भेज दिया और उसकी पत्नी के साथ दुष्कर्म कर फरार हो गया।
विज्ञापन
आरोपी के धारा 376 व अनुसूचित जाति जन जाति अत्याचार निवारण अधिनियम की धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।