पिस्तौल की नोक पर विदेशी महिला से रेप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जयपुर में एक बार फिर से शर्मसार करने वाली वारदात सामने आई है जहां एक मलेशियाई महिला के साथ एक युवक ने रेप किया। पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
जयपुर ईस्ट के पुलिस उपायुक्त अमनदीप सिंह ने बताया कि,"हमने भीलवाड़ा के रहने वाले युवक को गिरफ्तार कर लिया है जिस पर रेप का आरोप है। रेप का ये मामला शुक्रवार का है।"
शराब में दिया नशीला पदार्थ
पुलिस के मुताबिक महिला तीन दिन पहले कारोबार के सिलसिले में जयपुर आई थी और आरोपी युवक से मुलाकात की थी। गुरूवार को दोनों ने फाइवस्टार होटल में खाना खाया।
इसके बाद युवक उसे किसी सुनसान जगह पर ले गया जहां शराब में नशीला पदार्थ पिलाकर उसके साथ कार में ही रेप किया। युवक ने इसके बाद पीड़िता को उसके होटल के सामने छोड़ा और फरार हो गया।
लड़की जवाहर सर्किल इलाके में पुलिस की कार के पास पहुंची और पूरी बात बताई। पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर लिया है और पूछताछ कर रही है।