Rape in Jaipur: नशीली कोल्ड ड्रिंक पिलाकर बॉस ने किया युवती से दुष्कर्म, मामला दर्ज
जयपुर के एक गोदाम में काम करनेवाली युवती ने थाने में अपने बॉस के खिलाफ रिपोर्ट दी है। युवती ने कहा कि अकेला पाकर बॉस ने उसके साथ ज्यादती की।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जयपुर में एक बॉस ने 25 साल की कर्मचारी से दुष्कर्म किया। आरोप है कि बॉस ने कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिला दिया और बेहोशी की हालत में उसके साथ दरिंदगी की। पीड़िता ने जयसिंहपुरा खोर थाने में आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार युवती एक कबाड़ के गोदाम में काम करती है। उसने आरोप लगाया कि 21 अप्रैल की दोपहर करीब चार बजे वह गोदाम पर गई। इस दौरान उसके बॉस ने कोल्ड ड्रिंक पीने को दी। जैसे ही युवती ने कोल्ड ड्रिंक पीया, वह बेहोश हो गई। जिसके बाद उसने युवती के साथ दुष्कर्म किया। घर जाकर पीड़िता ने परिजनों ने आपबीती सुनाई। उसके बाद थाने में जाकर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया है।