फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rape in Baran Accused arrested for raping minor by befriending on Facebook

Rape in Baran: फेसबुक पर दोस्ती कर नाबालिग से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

Sat, 12 Mar 2022 11:26 AM IST
रोमा रागिनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: रोमा रागिनी Updated Sat, 12 Mar 2022 11:26 AM IST
सार

बारां में फेसबुक पर दोस्ती कर एक नाबालिग का एक युवक ने अपहरण कर लिया। पुलिस ने आरोपी को उत्तर प्रदेश के एक गांव से गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
Rape in Baran Accused arrested for raping minor by befriending on Facebook
बारां दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

बारां के मांगरोल थाना क्षेत्र में नाबालिग से दुष्कर्म की वारदात हुई थी। आरोपी ने पहले लड़की से फेसबुक पर दोस्ती की। फिर झांसा देकर उसका अपहरण कर लिया और उसके साथ ज्यादती की। पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी को उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
 

बारां एसपी कल्याण मल मीना ने बताया कि 28 अप्रैल 2021 को मांगरोल निवासी पीड़ित नाबालिग के पिता ने एक रिपोर्ट देते हुए बताया कि 11 अप्रैल के दिन उसकी बेटी की सहेली उसके घर आई और उसे शादी में ले जाने के बहाने घर से ले गई। जिसका नाम-पता वह नहीं जानता। उसके बाद से उसकी बेटी आज तक घर नहीं पहुंची। शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की।  

विज्ञापन


पीड़िता को आरोपी अंकित जाटव के गांव से दस्तयाब किया गया था। पुलिस ने बच्ची का मेडिकल करा कर उसे सखी केंद्र में दाखिल कराया था। आरोपी मौके से फरार हो गया था। पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी अंकित जाटव पुत्र श्याम कुमार (22) भैंसा थाना मवाना जिला मेरठ उत्तर प्रदेश निवासी को गिरफ्तार किया है। वहीं पीड़िता को छह मार्च को पुलिस ने दस्तयाब कर लिया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

शादी का झांसा देकर किया अपहरण  

पूछताछ में सामने आया कि पीड़ित बालिका और आरोपी अंकित की फेसबुक पर दोस्ती हुई थी। फेसबुक पर दोस्ती के बाद दोनों एक दूसरे से फोन पर बात करने लगे। अंकित ने भाग कर शादी करने के लिए कहा तो पहले तो पीड़िता ने मना कर दिया पर बाद में हां कर दी। उसके बाद अंकित बारां आया और मेला ग्राउंड से नाबालिग को बहला-फुसलाकर अपने गांव ले गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed