{"_id":"c3ed8337ffa70acc04c846d04a578965","slug":"rape-case-filed-against-babulal-nagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक और कांग्रेसी मंत्री पर बलात्कार का मामला दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक और कांग्रेसी मंत्री पर बलात्कार का मामला दर्ज
समीर शर्मा, जयपुर
Updated Tue, 17 Sep 2013 07:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। राजस्थान के खादी व डेयरी मंत्री बाबू लाल नागर के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज हुआ है।
विज्ञापन
जयपुर की ही महिला ने 13 सितम्बर को अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट क्रम संख्या 9 में परिवाद दायर कर नागर के खिलाफ पुलिस में मामला दर्ज करने के लिए कहा गया था।
विज्ञापन
पीड़िता ने कहा है कि नागर ने 11 सितम्बर को उसे अपने सरकारी बंगले पर बुलाया था। मंत्री ने उसे अच्छी नौकरी लगवाने का लालच दिया और पीड़िता को अलग कमरे में ले जाकर दुष्कर्म का प्रयास किया।
विज्ञापन
पीड़िता के विरोध करने पर मंत्री ने धमकी दी कि तुम्हारा हाल भी भंवरी देवी जैसा कर दिया जाएगा। नागर ने पीडिता के बेटे की हत्या करने की भी धमकी दी।
अदालत ने मंत्री नागर के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के लिए मामला सोढ़ाला थाने भिजवा दिया। थाने में शाम को मामला दर्ज कर लिया गया।
इधर, नागर का कहना है कि वे निर्दोष हैं। पीड़िता ने जो समय बताया है, उस समय वे दूदू और फागी के कार्यकर्ताओं की बैठक ले रहे थे। उस समय घर पर उनकी पत्नी, बेटा, बहू व बेटी घर पर मौजूद थे।