{"_id":"6f38e9bab3c0c1ec685f82f67e6cd5f2","slug":"rape-accused-ex-minister-nagar-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेप के आरोप में नागर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेप के आरोप में नागर गिरफ्तार
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Fri, 25 Oct 2013 07:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरकारी आवास पर विवाहिता से दुष्कर्म मामले में राजस्थान के खादी राज्य मंत्री बाबू लाल नागर को सीबीआई ने शुक्रवार को आखिरकार गिरफ्तार कर लिया। इसके अलावा नागर ने स्वीकारा है कि उनके महिला के साथ संबंध थे।
विज्ञापन
सीबीआई ने नोटिस देकर शुक्रवार को दोपहर बाद नागर को पूछताछ के लिए बुलाया था और करीब 7 घंटे की पूछताछ के बाद शाम को उन्हें गिरफ्तार कर लिया।
सीबीआई के अनुसार नागर से पूछताछ के दौरान दुष्कर्म की पुष्टि हो गई है और पूछताछ के दौरान वीडियो रिकॉर्डिंग भी की गई ।
सीबीआई ने नागर को पूछताछ के लिए जयपुर सर्किट हाउज में बुलाया था। सीबीई की पाछताछ में नागर खुद के खिलाफ आरोपों और तथ्यों पर स्पष्ट जवाब नहीं दे पाए।
अब नागर को शनिवार को सीबीआई अदालत में पेश किया जाएगा।
मामले के तहत जयपुर की ही महिला ने 13 सितम्बर को निचली अदालत में परिवाद दायर कर नागर के खिलाफ पुलिस में मामला दर्ज करने के लिए कहा गया था।
परिवाद में पीड़िता ने कहा है कि नागर ने 11 सितम्बर को उसे अपने सरकारी बंगले पर बुलाकर दुष्कर्म के आरोप लगाए थे।
मंत्री से जुड़े होने के कारण मामला सीआईडीसीबी में चला गया और 18 सितंबर की शाम को सीआईडी की टीम पीडिता के घर पहुंची।
इसी दिन रात को सीआईडी की टीम पीड़िता को साथ लेकर आरोपी नागर के बंगले पर पहुंची। करीब पंद्रह दिन सीआईडी की टीम ने पीड़िता और नागर से पूछताछ की।
21 सितंबर को राज्य सरकार ने मामला सीबीआई को देने का ऐलान किया। 8 अक्टूबर को सीबीआई की टीम जयपुर पहुंची। 10 अक्टूबर को सीबीआई ने पीड़िता के बयान लिए।
विज्ञापन