{"_id":"a61aa21186e11f7616a0dfbf48337b6e","slug":"rape-accused-ex-minister-nagar-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेप के आरोपी मंत्री नागर को 14 दिन की न्यायिक हिरासत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेप के आरोपी मंत्री नागर को 14 दिन की न्यायिक हिरासत
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Tue, 29 Oct 2013 02:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार राजस्थान के पूर्व मंत्री बाबूलाल नागर को सीबीआई मामलात की अदालत ने आज 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।
विज्ञापन
सीबीआई ने तीन दिन की पुलिस हिरासत समाप्त होने पर नागर को आज अदालत में पेश किया था जहां दोनों पक्षों को सुनने के बाद नागर को न्यायाधीश ने आगामी 14 दिन के लिए न्यायिक हिरासत में भेजने के आदेश दिये।
विज्ञापन
नागर को सीबीआई ने गत शुक्रवार को गिरफ्तार किया था। सीबीआई ने कल नागर तथा पीडिता को आमने सामने बैठा कर पूछताछ की थी।
मंत्री ने स्वीकारी थीं कई बातें
सरकारी आवास पर विवाहिता से दुष्कर्म मामले में राजस्थान के खादी राज्य मंत्री बाबू लाल नागर को सीबीआई ने 25 अक्टूबर को गिरफ्तार कर लिया था। इसके अलावा नागर ने स्वीकारा था कि उनके महिला के साथ संबंध थे।
विज्ञापन