फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Ranthambore National Park: Tiger Jai hunted Sambhar, thrill of tourists increased, video was made

Ranthambore National Park: टाइगर जय ने किया सांभर का शिकार, पर्यटकों का रोमांच बढ़ा, बनाए वीडियो

Tue, 07 May 2024 04:34 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सवाई माधोपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सवाई माधोपुर Published by: प्रिया वर्मा Updated Tue, 07 May 2024 04:34 PM IST
सार

सोमवार को रणथंभौर नेशनल पार्क के जोन दस में सुबह की पारी में पहुंचे पर्यटकों को आज न केवल टाइगर का दीदार हुआ बल्कि उसके शिकारी रूप को भी उन्होंने कैमरे में कैद कर लिया, जब टाइगर टी-108 जय ने तलाई में पानी पी रहे एक सांभर पर छलांग लगाकर हमला बोल दिया।

विज्ञापन
Ranthambore National Park: Tiger Jai hunted Sambhar, thrill of tourists increased, video was made
टाइगर ने किया सांभर का शिकार, - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सवाई माधोपुर स्थित रणथंभौर नेशनल पार्क में जोन नंबर 10 में बाघ को सांभर का शिकार करते देख पर्यटक खासे रोमांचित हो उठे। सोमवार सुबह टाइगर सफारी पर गए पर्यटकों को टाइगर टी-108 जय के दीदार हुए। जोन नंबर 10 में स्थित बोरिंग वाली तलाई पर एक सांभर पानी पी रहा था, वहीं पास ही झाड़ी में बाघ जय घात लगाए हुए बैठा था। मौका पाते ही एक छलांग लगाकर टाइगर ने सांभर पर हमला बोल दिया और महज दो मिनट में ही सांभर का शिकार कर लिया।

विज्ञापन


टाइगर को अचानक हमलावर होता देखकर पर्यटकों की सांसें फूल गईं। टाइगर को बेहद नजदीक से सांभर का शिकार करता देखकर पर्यटक रोमांचित हो उठे और इस लम्हे अपने कैमरे में कैद कर लिया।
विज्ञापन


गौरतलब है कि बाघ जय रणथंभौर का एक युवा बाघ है। इसकी उम्र करीब आठ साल है और इसकी टेरेटरी जोन नंबर दस में है, जहां अक्सर पर्यटकों को बाघ जय के दीदार होते हैं। अब बाघ जय का शिकार करने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed