{"_id":"633d5ca8e6ceb6629543cb04","slug":"ramlila-artists-giving-message-of-eradicating-evil-ajmer","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ajmer: रामलीला के कलाकार दे रहे बुराई मिटाने का संदेश, रावण बने भारद्वाज बोले- पीएफआई पर बैन का निर्णय सही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ajmer: रामलीला के कलाकार दे रहे बुराई मिटाने का संदेश, रावण बने भारद्वाज बोले- पीएफआई पर बैन का निर्णय सही
Wed, 05 Oct 2022 04:00 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Wed, 05 Oct 2022 04:00 PM IST
सार
रामलीला में रावण का किरदार निभा रहे भारद्वाज ने कहा कि पीएफआई को बैन करने का फैसला अच्छा है और जिन संगठनों से देश की शांति व्यवस्था खराब हो उन्हें बैन करना जरूरी है।
विज्ञापन
अजमेर में किया जा रहा रामलीला का मंचन।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
धार्मिक नगरी अजमेर में इन दिनों नगर निगम की ओर से शहर के जवाहर रंगमंच में रामलीला का आयोजन किया जा रहा है। कलाकार राम रावण का रूप धारण कर समाज में व्याप्त बुराइयों को मिटाने का संदेश दे रहे हैं। पिछले 48 वर्षों से मथुरा वृंदावन की श्री राम कृष्ण बृजलोक कलाकेंद्र देश के विभिन्न राज्यों में रामलीला का मंचन कर रही है। यही संस्था हर साल अजमेर में भी रामलीला का आयोजन करती है।
विज्ञापन
रामलीला में रावण का किरदार निभाने वाले स्वामी तेजपाल भारद्वाज ने संस्कृत, संगीत और शास्त्रीय शिक्षा ग्रहण की है। वह पिछले 55 साल से इस किरदार को निभा रहे हैं। बुधवार को रावण दहन से पूर्व उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि आज समाज में बहुत बुराइयां व्याप्त हैं। देश में जिस तरीके का माहौल है उसे खत्म करना बेहद जरूरी है।
विज्ञापन
रामलीला में रावण का किरदार निभा रहे भारद्वाज ने कहा कि पीएफआई को बैन करने का फैसला अच्छा है और जिन संगठनों से देश की शांति व्यवस्था खराब हो उन्हें बैन करना जरूरी है। वहीं अन्य कलाकारों में कहा कि जो भी आज के युग में फिल्में बनाई जा रही है वह शास्त्र के अनुसार बनाई जाएं। रावण भी शास्त्रों का अच्छा ज्ञाता था, अगर कोई फिल्म में उसका किरदार निभा रहा है तो उसे भी शास्त्रों का ज्ञान होना आवश्यक है।
विज्ञापन