फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Ramlal Sharma targeted Gehlot government over illegal recovery in SMS Hospital Jaipur

Rajasthan: एसएमएस अस्पताल में अवैध वसूली का मामला, रामलाल शर्मा ने कहा-बिना रिश्वतखोरी के नहीं मिल रहा मरीजों को इलाज

Fri, 15 Apr 2022 04:19 PM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: रोमा रागिनी Updated Fri, 15 Apr 2022 04:19 PM IST
सार

जयपुर के एसएमएस अस्पताल में अवैध वसूली का मामला सामने आने के बाद विधायक रामलाल शर्मा ने गहलोत सरकार पर निशाना साधा है। 

विज्ञापन
Ramlal Sharma targeted Gehlot government over illegal recovery in SMS Hospital Jaipur
रामलाल शर्मा - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

राजस्थान के जयपुर जिले में स्थित सवाई मानसिंह अस्पताल में देर रात मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पहुंचे। इस दौरान वहां मौजूद लोगों ने प्रदेश के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल व्यवस्था की पोल खोल के रख दी। लोगों ने चिकित्सों पर अवैध वसूली करने का आरोप लगाया।

विज्ञापन


इसको लेकर भाजपा प्रवक्ता और विधायक रामलाल शर्मा ने इसका एक वीडियो अपने आधिकारिक सोशल मीडिया पर पोस्ट कर सरकार पर निशाना साधा। रामलाल शर्मा ने वीडियो पोस्ट करते हुए अपने ट्वीट में लिखा है, मुख्यमंत्री जी आप तो कहते हैं कि राजस्थान में इलाज मुफ्त है? आज जब मुख्यमंत्री अशोक गहलोत जी एसएमएस पहुंचे तब राजस्थान की आम जनता से उनका सामना हुआ और जनता ने स्वयं मुख्यमंत्री जी के दावों की पोल खोल दी। एसएमएस में हर स्तर पर जनता का आर्थिक शोषण किया जाता है, साथ ही सफाई व्यवस्था भी बेहाल है और एसएमएस में सभी सुविधाएं पूर्ण रूप से अव्यवस्थित है। कहा जा रहा है कि एसएमएस अस्पताल के दो वार्ड ब्वॉय अवैध वसूली करते पकड़े गए हैं।

विज्ञापन

विधायक ने कहा कि मोटी रकम देकर मरीजों को दवाइयां बाहर से लानी पड़ती है। मुख्यमंत्री जी क्या अब भी आप कहेंगे कि आपके शासनकाल में गरीब जनता का इलाज और दवाई मुफ्त है? रामलाल शर्मा ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री जी बड़े-बड़े दावे कर रहे थे कि मैंने निशुल्क इलाज के लिए किए हैं। हमारी चिकित्सा विभाग की योजना का पूरा देश अनुसरण कर रहा है, लेकिन मुखिया जी को हकीकत तब पता चली जब वह एसएमएस अस्पताल में पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मरीजों ने बताया कि अस्पताल के चिकित्सकों को बिना रिश्वत दिए हमारे ऑपरेशन नहीं किए जाते। अधिकांश डॉक्टर बाहर की दवाइयां लिखने का काम करते है और अस्पताल की दशा इस प्रकार की है कि वहां दो मिनट खड़ा रहना भी मुश्किल है। ऐसी राजस्थान के चिकित्सा विभाग की हालत है और अब मुखिया जी के सामने है कि चिकित्सा विभाग किस तरीके से काम कर रहा है और प्रत्यक्ष रूप से सारी बातें सामने आने के बाद मुखिया जी क्या कार्रवाई करते हैं, यह तो वक्त बताएगा लेकिन वास्तविकता के अंदर राजस्थान की जनता आज भी दुखी, पीड़ित और परेशान है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed