फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Ramgarh Congress Councilor Beat Woman Rajasthan Video Viral Hindi News

Rajasthan: कांग्रेस पार्षद ने महिला को बीच सड़क पर पीटा, बचाने आई बेटी से भी की अश्लील हरकत

Tue, 28 Mar 2023 05:30 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Tue, 28 Mar 2023 05:30 PM IST
सार

फतेहपुर शेखावटी में एक कांग्रेस पार्षद ने महिला की पिटाई कर दी, मां को बचाने आई बेटी के साथ भी पार्षद ने अश्लील हरकत की। पीड़िता थाने पहुंची तो पुलिस ने केस दर्ज नहीं किया। आला अधिकारियों से शिकायत के बाद पुलिस ने एफआईआर लिखी।

विज्ञापन
Ramgarh Congress Councilor Beat Woman Rajasthan Video Viral Hindi News
कांग्रेस पार्षद ने महिला से की मारपीट। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान के फतेहपुर शेखावटी में एक कांग्रेस पार्षद ने बीच सड़क पर महिला की बुरी तरह पिटाई कर दी। महिला को बचाने आई उसकी बेटी के साथ भी पार्षद ने मारपीट और अश्लील हरकतें भी कर दीं। इस दौरान किसी ने मारपीट कर रहे पार्षद का वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

विज्ञापन


विज्ञापन


आरोप है कि महिला ने पार्षद के खिलाफ केस दर्ज कराने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने उसकी नहीं सुनी। तंग आकर महिला फतेहपुर के डिप्टी कार्यालय पहुंची और आरोपी पार्षद पर कार्रवाई का आग्रह किया। इसके बाद पुलिस ने केस दर्ज किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार घटना 25 मार्च को रामगढ़ शहर के वार्ड-17 की है। पीड़िता बानो रोजा-इफ्तारी की खरीदी करने के लिए बाजार आई थी। इस दौरान पार्षद साहिब मनका ने बानो को रास्ते में रोक लिया। पार्षद मनका ने बानो से कहा कि उसने शरीफ नामक व्यक्ति के खिलाफ जो केस दर्ज कराया है उसे वापस ले ले, लेकिन बानों ने उसे ऐसा करने से मना कर दिया। इसी बात बात पर पार्षद ने महिला को पीटना शुरू कर दिया। पीड़ित बानो की बेटी उसे बचाने आई तो पार्षद ने उसके साथ मारपीट की और अश्लील हरकत भी कर दी। बाद में लोगों ने मामला शांत कराया। 

पीड़ित महिला बानो आरोपी पार्षद साहिब मनका के खिलाफ केस दर्ज कराने थाने पहुंची तो पुलिस ने उनकी नहीं सुनी।  इसके बाद पीड़िता ने आला अधिकारी से गुहार लगाई तब जाकर केस दर्ज हुआ। इधर, पार्षद मनका ने कहा कि खुद बानो के खिलाफ थाने में कई केस दर्ज हैं। उसने उनके घर आकर गाली-गलौज और पत्थरबाजी की थी। वहीं, पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed