फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›    Rajya Sabha Election 2022 BSP issued a whip for its six MLAs asking them to vote for independents

Rajya Sabha Election 2022: बसपा ने व्हिप किया जारी, विधायकों को निर्दलीय प्रत्याशी को वोट करने के निर्देश

Sat, 04 Jun 2022 03:27 PM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: रोमा रागिनी Updated Sat, 04 Jun 2022 03:27 PM IST
सार

 बसपा ने व्हिप जारी कर निर्दलीय प्रत्याशी सुभाष चंद्रा को वोट डालने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन
 Rajya Sabha Election 2022 BSP issued a whip for its six MLAs asking them to vote for independents
बसपा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राज्यसभा चुनाव के लिए अब बहुजन समाज पार्टी ने अपने छह विधायकों के लिए व्हिप जारी कर दिया है। बीएसपी ने विधायकों को कांग्रेस और भाजपा को समर्थन नहीं करने का निर्देश दिया है। पार्टी ने निर्दलीय उम्मीदवार को वोट देने के लिए कहा है। 
विज्ञापन


राज्यसभा चुनाव मैदान में अब बसपा भी एक्टिव हो गई है। व्हिप में कहा गया कि वो कांग्रेस या भाजपा के प्रत्याशी का समर्थन नहीं करते हैं। इसलिए बसपा ने निर्दलीय प्रत्याशी सुभाष चंद्रा को वोट करने को कहा है। हालांकि, सभी छह विधायक बसपा से कांग्रेस में शामिल हो चुके हैं। ऐसे में पार्टी की व्हिप को मानने की बाध्यता इन पर नहीं है। 

विज्ञापन


बसपा प्रदेशाध्यक्ष भगवान सिंह बाबा की ओर से व्हिप का पत्र जारी किया गया है। इसमें कहा गया है कि राजेंद्र गुढ़ा, लाखन सिंह मीणा, दीपचंद खेरिया, जोगिंदर सिंह अवाना, संदीप यादव और वाजिब अली बहुजन समाज पार्टी के टिकट पर चुनाव जीते हैं। इसलिए सभी व्हिप के अनुसार कार्य करने के लिए बाध्य हैं। व्हिप में यह भी कहा गया है कि पार्टी के आदेश को नहीं मानने पर यह व्हिप का उल्लंघन माना जाएगा और उन पर उचित कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन




बसपा के सिंबल पर जीत कर आने वाले इन सभी छह विधायकों ने कांग्रेस ज्वाइन कर ली थी। विधानसभा अध्यक्ष के मंजूरी देने के फैसले के खिलाफ बसपा कोर्ट में याचिका दायर कर चुकी है। इस याचिका पर कोर्ट ने इन विधायकों के कांग्रेस में विलय पर न रोक लगाई है और न ही निर्णय को बदला है। ऐसे में मौजूदा राज्यसभा चुनाव में बसपा छह विधायकों को व्हिप मानने के लिए बाध्य नहीं कर पाएगी।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed