फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajsthan : 12 year old child was addicted to porn videos during online studies he raped 6 year old her sister Raisingh Nagar

अभिभावकों के लिए जरूरी खबर : अगर आपका बच्चा कर रहा है ऑनलाइन पढ़ाई, तो आपको रहना होगा बेहद सावधान

Sat, 20 Mar 2021 03:43 PM IST
दीप्ति मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: दीप्ति मिश्रा Updated Sat, 20 Mar 2021 03:43 PM IST
विज्ञापन
Rajsthan : 12 year old child was addicted to porn videos during online studies  he raped  6 year old her sister Raisingh Nagar
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : social media

यह खबर उन अभिभावकों की चिंता बढ़ाने वाली है, जिनके बच्चे ऑनलाइन पढ़ाई के लिए मोबाइल फोन का इस्तेमाल करते हैं। हाल ही राजस्थान में रायसिंह नगर के एक गांव में 12 साल के लड़के ने 6 साल की अपनी बहन के साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने शुक्रवार को बच्चे को हिरासत में ले लिया।

विज्ञापन


इस मामले की शुरुआती जांच में खुलासा हुआ है कि बच्चा मोबाइल फोन पर अश्लील वीडियो देखा करता था और उसे यह लत ऑनलाइन पढ़ाई के दौरान लगी। पोर्न वीडियो देखने के बाद उसके दिमाग में निगेटिविटी आती गई और उसने इस छोटी सी उम्र में शर्मनाक घटना को अंजाम दे डाला।
विज्ञापन


शुरुआती पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी कक्षा 6 का छात्र है। कोरोना के चलते वह एक साल से स्कूल नहीं जा रहा था और अपने पिता के मोबाइल फोन पर ही पढ़ाई करता था। मोबाइल पर पढ़ाई करते-करते ही उसे अश्लील वीडियो का लिंक आया, जिस पर उसने अनजाने में क्लिक कर दिया। इसके बाद से वह पोर्न वीडियो देखने का आदी हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


भारत में 96 फीसदी बच्चे मोबाइल इस्तेमाल करते हैं
एक कार्टून चैनल की रिसर्च के मुताबिक, भारत में 96 फीसदी बच्चे ऐसे घरों में रह रहे हैं, जहां मोबाइल फोन इस्तेमाल होता है। इनमें से 73 फीसदी मोबाइल फोन यूजर बच्चे हैं और वे भी रोज मोबाइल फोन का इस्तेमाल करते हैं।

बच्चों पर पेरेंट्स कैसे निगरानी रखें

  • ऐप्स के जरिए : मोबाइल फोन में अगर बच्चे पोर्न देख रहे हैं, तो हिस्ट्री डिलीट करना भी जानते होंगे, ऐसे समय पर आपकी मदद कुछ खास ऐप्स कर सकते हैं। ध्यान रहे इन ऐप्स का इस्तेमाल तब तक ना करें, जब तक आपको पूरी तरह से यकीन ना हो जाए कि आपका बच्चा कुछ गलत देख रहा है। कवनन्ट आई, किड्स प्लेस, परेन्टल कंट्रोल जैसे ऐप्स हैं, जो ऐसा करने में आपकी मदद कर सकते हैं।
  • कुकीज के जरिए : क्रोम ब्राउजर में जाकर सेटिंग में जाएं। इसमें स्क्रॉल करके नीचे जाएं और साइट सैटिंग (Site Setting) ऑप्शन पर टैप करें। यहां जाकर कुकीज (Cookies) ऑप्शन ऑन कर दें। इसके बाद सर्च हिस्ट्री डिलीट होने पर भी आपको पता चल जाएगा कि फोन में कैसी साइट्स देखी गई हैं। कुकीज यूजर द्वारा विजिट की गई साइट्स, एक्टिविटी और किसी वेबसाइट पर स्पेंड किए गए समय की इंफॉर्मेशन सेव रखती हैं। फिर आप देख सकते हैं कि आपके बच्चे ने किस-किस तरह की साइट्स देखी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed