{"_id":"65aa1155ed2506716f00ecca","slug":"rajsathan-news-main-program-of-republic-day-will-be-held-in-government-school-meeting-of-officials-2024-01-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajsathan News: राजकीय विद्यालय में होगा गणतंत्र दिवस का मुख्य कार्यक्रम, तैयारियों के लिए अधिकारियों की बैठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajsathan News: राजकीय विद्यालय में होगा गणतंत्र दिवस का मुख्य कार्यक्रम, तैयारियों के लिए अधिकारियों की बैठक
Fri, 19 Jan 2024 11:36 AM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Fri, 19 Jan 2024 11:36 AM IST
सार
Dausa: गणतंत्र दिवस कार्यक्रम को लेकर प्रशासन द्वारा आयोजित बैठक में मुख्य कार्यक्रम राजकीय टीकाराम पालीवाल उच्च माध्यमिक विद्यालय, महुवा के स्टेडियम में किए जाने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन
राजस्थान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गणतंत्र दिवस को लेकर गुरुवार को महुवा उपखंड मुख्यालय स्थित नगर पालिका सभागार में उपखंड स्तरीय अधिकारियों की एक बैठक तहसीलदार हरकेश मीणा की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में गणतंत्र दिवस को लेकर की जा रही तैयारियों के संबंध में चर्चा की गई।
विज्ञापन
गणतंत्र दिवस का मुख्य कार्यक्रम राजकीय टीकाराम पालीवाल उच्च माध्यमिक विद्यालय के स्टेडियम में आयोजित किया जाएगा। बैठक में संबंधित अधिकारियों को कार्यक्रम से संबंधित जिम्मेदारियां सौंपी गईं।
विज्ञापन
तहसीलदार हरकेश मीणा ने जानकारी देते हुए बताया कि गणतंत्र दिवस के कार्यक्रम में उपखंड अधिकारी लाखनसिंह गुर्जर, क्षेत्रीय विधायक राजेंद्र प्रधान, महुआ प्रधान गीता गुर्जर और महुआ नगर पालिका अध्यक्ष नर्मदादेवी मुख्य अतिथि होंगे।
विज्ञापन
बैठक में नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी सुरेंद्र मीणा, महुआ प्रेस क्लब अध्यक्ष गोपुत्र अवधेश अवस्थी, जलदाय विभाग के सहायक अभियंता नानग राम, पालिका के कनिष्ठ अभियंता मुकेश मीणा, ब्लॉक मुख्य शिक्षा अधिकारी शिवदयाल मीणा, टीकाराम पालीवाल विद्यालय के प्रधानाचार्य लोकेश अवस्थी व अखिलेश बंसल सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।