फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rajsamand News: Patwari demanded a bribe of 40 thousand for division of land, ACB arrested him red handed

Rajsamand News: जमीन के बंटवारे के लिए पटवारी ने मांगी 40 हजार की रिश्वत, एसीबी ने रंगे हाथों गिरफ्तार किया

Tue, 29 Apr 2025 03:45 PM IST
राजसमंद ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजसमंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजसमंद Published by: राजसमंद ब्यूरो Updated Tue, 29 Apr 2025 03:45 PM IST
सार

पैतृक जमीन के बंटवारे के लिए पहुंचे भाइयों से प्रक्रिया पूरी करने के एवज में पटवारी ने 40 हजार रुपये रिश्वत की मांग की। पीड़ितों ने मामले की शिकायत एसीबी को की, जिस पर कार्रवाई करते हुए एसीबी ने पटवारी को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
Rajsamand News: Patwari demanded a bribe of 40 thousand for division of land, ACB arrested him red handed
रिश्वत लेते पटवारी गिरफ्तार

विस्तार

जिले के देवगढ़ उपखंड स्थित दौलपुरा गांव के पटवारी देवराज सिंह को भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने 40 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। यह रिश्वत चार भाइयों की पैतृक जमीन के बंटवारे की प्रक्रिया पूरी कराने की एवज में मांगी गई थी।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार गांव के चार भाइयों ने अपनी जमीन के बंटवारे के लिए आवेदन किया था, लेकिन पटवारी देवराज सिंह द्वारा लगातार टालमटोल की जा रही थी। बाद में उसने काम के बदले 40 हजार रुपए की रिश्वत की मांग की। इस पर पीड़ित पक्ष ने एसीबी को मामले की शिकायत की जिस पर शिकायत का सत्यापन किया गया और आरोप सही पाए गए।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Balotra News: पशुधन के लिए भेजे गए पानी का कर रहा था निजी उपयोग, चाचा ने पोल खोली तो भतीजे ने कुल्हाड़ी मारी
विज्ञापन
विज्ञापन


एसीबी के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हिम्मत सिंह चारण के अनुसार पीड़ित सिर्फ 5 हजार रुपए की व्यवस्था कर पाया था। शेष 35 हजार रुपए एसीबी द्वारा डमी करंसी के रूप में उपलब्ध कराए गए। तय योजना के अनुसार देवगढ़ स्थित स्टेडियम के पास जैसे ही पटवारी ने 40 हजार रुपए रिश्वत की रकम ली, एसीबी टीम ने उसे रंगे हाथों पकड़ लिया। हाथ धुलवाने पर भी रंग चढ़ा मिला, जिससे रिश्वत लेने की पुष्टि हो गई।


गिरफ्तारी के बाद आरोपी का मेडिकल कराया गया और उसके आवास की तलाशी ली गई, साथ ही जमीन बंटवारे से संबंधित दस्तावेजों को भी जब्त किया गया। अब आरोपी को राजसमंद लाया गया है, जहां उसे आज एसीबी की विशेष अदालत में पेश किया जाएगा।

पीड़ितों का कहना है कि पटवारी देवराज सिंह बिना रिश्वत लिए कोई काम नहीं करता और बार-बार बहाना बनाकर उन्हें टालता रहा। उन्होंने बताया कि कई बार कार्यालय के चक्कर लगाए, लेकिन हर बार उन्हें रिश्वत देने के लिए दबाव डाला गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed