{"_id":"681054c89af1995d09017173","slug":"a-minor-dispute-took-a-bloody-turn-nephews-attacked-uncle-with-an-axe-for-revealing-their-personal-interests-jaisalmer-news-c-1-1-noi1407-2888689-2025-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balotra News: पशुधन के लिए भेजे गए पानी का कर रहा था निजी उपयोग, चाचा ने पोल खोली तो भतीजे ने कुल्हाड़ी मारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balotra News: पशुधन के लिए भेजे गए पानी का कर रहा था निजी उपयोग, चाचा ने पोल खोली तो भतीजे ने कुल्हाड़ी मारी
Tue, 29 Apr 2025 11:09 AM IST
जैसलमेर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बालोतरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बालोतरा
Published by: जैसलमेर ब्यूरो
Updated Tue, 29 Apr 2025 11:09 AM IST
सार
पशुधन के लिए भेजे गए पानी के टैंकर को निजी टांके में खाली करवाए जाने की करतूत का वीडियो बनाकर उसे सोशल मीडिया पर वायरल करने से नाराज भतीजों ने गुस्से में अपने चाचा पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया।
विज्ञापन
राजस्थान
- फोटो : AI Image
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जिले के भांडियावास गांव में कल देर शाम एक मामूली विवाद ने खूनी मोड़ ले लिया। जलदाय विभाग से पशुओं के लिए भेजे जा रहे पानी के टैंकर का दुरुपयोग कर उसे निजी टांके में खाली करवाने की घटना को जब चाचा ने उजागर किया, तो गुस्से में आए भतीजों ने चाचा पर कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला कर दिया।
जानकारी के अनुसार जलदाय विभाग में संविदा पर कार्यरत सुरेश पालीवाल ने विभागीय जल टैंकर को निजी उपयोग के लिए अपने टांके में डलवाया था। इस घटना का वीडियो बनाकर जब उसके चाचा राजेंद्र प्रसाद पालीवाल ने सोशल मीडिया पर साझा कर दिया, तो परिवार में तनाव गहरा गया।
वीडियो वायरल होने से नाराज सुरेश पालीवाल, अपने भाई दिनेश पालीवाल और पिता तुलसीराम के साथ राजेंद्र प्रसाद के घर पहुंचा और घर में घुसते ही उस पर लाठी-डंडों और कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। हमले में राजेंद्र प्रसाद के सिर और आंख पर गंभीर चोटें आईं। कुल्हाड़ी के वार के कारण सिर से अत्यधिक खून बहने से उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। घटना के समय घर में राजेंद्र प्रसाद का बेटा प्रदीप भी मौजूद था और उसने बीच-बचाव करने की कोशिश भी की, लेकिन हमलावरों ने उसे भी पीटकर घायल कर दिया। शोर-शराबा सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और काफी प्रयास के बाद विवाद को शांत किया।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: Baran News: PWD का इंजीनियर 5 लाख की रिश्वत के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार, बिल पास करने के एवज में की थी डिमांड
घटना की सूचना मिलते ही परिजनों ने दोनों घायलों को तत्काल जोधपुर के महात्मा गांधी अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों के अनुसार राजेंद्र प्रसाद की हालत फिलहाल गंभीर बनी हुई है, जबकि प्रदीप की स्थिति स्थिर है। हमले के बाद भांडियावास गांव में तनाव व्याप्त हो गया है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और राजेंद्र प्रसाद के परिजनों की शिकायत पर तीनों आरोपियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी घटना के बाद से फरार हैं और उनकी तलाश के लिए टीमें गठित की गई हैं। शीघ्र ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
ग्रामीणों का कहना है कि जलदाय विभाग से मिलने वाला पानी गांव के पशुओं के लिए निर्धारित है लेकिन उसका निजी स्वार्थ के लिए उपयोग बरसों से विवाद की वजह बनता रहा है। इस बार जब चाचा ने सार्वजनिक रूप से भतीजे की करतूत उजागर की तो मामला हिंसा तक पहुंच गया। फिलहाल गांव में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है और मामले की गहनता से जांच जारी है।