फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rajsamand Road Accident bus collided with trailer while trying to overtake

Rajsamand Road Accident: ओवरटेक करने के चक्कर में बस ट्रेलर से भिड़ी, चार की मौत, सात घायल

Sun, 15 May 2022 02:38 PM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, राजसमंद
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, राजसमंद Published by: रोमा रागिनी Updated Sun, 15 May 2022 02:38 PM IST
सार

राजसमंद में एक निजी बस ट्रेलर से टकरा गई। हादसे में सात घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। 

विज्ञापन
Rajsamand Road Accident bus collided with trailer while trying to overtake
राजसमंद सड़क हादसा - फोटो : Social Media

विस्तार

राजसमंद के चारभुजा आमेट थान इलाके में रविवार को भीषण हादसा हो गया। ओवरटेक करने के चक्कर में निजी बस ट्रेलर में घुस गई। हादसे में एक बच्चा सहित चार लोगों की मौत हो गई। वहीं सात लोग घायल हो गए। 

विज्ञापन


दुर्घटना रविवार सुबह करीब 5.30 बजे हुई है। उदयपुर की तरफ से आ रही निजी बस जयपुर जा रही थी। ओवरटेक करने की कोशिश में मानसिंहजी का गुड़ा गांव के पास बस अनियंत्रित हो गई और आगे चल रही ट्रेलर से जा भिड़ी। दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों ने बस के अंदर से घायलों को निकाला और अस्पताल भिजवाया। सूचना पर कलेक्टर नीलाभ सक्सेना सहित पुलिस मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू किया। 

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक बस में क्षमता से ज्यादा सवारियां थी। सात घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। वहीं कुछ लोगों को मामूली चोटें भी आई थीं। जिनको इलाज के बाद घर रवाना कर दिया गया। पुलिस ने आरोपी ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed