फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rajsamand News Leopard attack on child cutting grass mother ran with a sickle and saved her life

Rajsamand News: घास काट रहे बच्चे पर लेपर्ड का हमला, हंसिया लेकर मां दौड़ी तो बची जान

Mon, 03 Oct 2022 05:18 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजसमंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजसमंद Published by: अरविंद कुमार Updated Mon, 03 Oct 2022 05:18 PM IST
सार

राजस्थान के राजसमंद जिले में सोमवार सुबह चारभुजा थानान्तर्गत दोपदड़ा और चेचियों का गुडा गांव में एक लेपर्ड ने हमला कर बच्चे सहित तीन लोगों को घायल कर दिया। सभी घायलों को चारभुजा के सरकारी अस्पताल में इलाज के बाद राजसमंद के आरके हॉस्पिटल में रेफर किया गया है।

विज्ञापन
Rajsamand News Leopard attack on child cutting grass mother ran with a sickle and saved her life
घायल बच्चे का इलाज जारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

खेत में मां के साथ घास काट रहे बच्चे पर पीछे से लेपर्ड यानी तेंदुए ने हमला कर दिया। हाथ-कमर और छाती पर नोंच लिया। इतने में मां हंसिया लेकर चीखती हुई बच्चे की ओर दौड़ी। लेपर्ड जंगल की ओर भाग गया। यहां से निकलने के बाद लेपर्ड ने गांव के दो और लोगों पर हमला किया। दोनों को हॉस्पिटल पहुंचाया गया है। मामला राजसमंद जिले के चारभुजा इलाके का है।

विज्ञापन


बता दें, सोमवार सुबह करीब 10 बजे राजसमंद के चारभुजा थाना क्षेत्र स्थित चेचियों का गुड़ा गांव में लेपर्ड ने 13 साल के लक्ष्मण सिंह पर हमला बोला। स्कूल की छुट्टी होने के कारण 8वीं कक्षा में पढ़ने वाला लक्ष्मण अपनी मां मंगू देवी के साथ खेत पर गया था। वहां वह घास काट रहा था।
विज्ञापन



पीछे से अचानक लेपर्ड आया और उसकी बॉडी पर कई जगह नोंच लिया। छाती, कमर और हाथ पर कई जख्म बन गए हैं। लक्ष्मण जोर-जोर से चिल्लाने लगा। इतने में मां हंसिया लेकर दौड़ी, लेपर्ड जंगल की ओर भाग गया। घायल लक्ष्मण को चारभुजा अस्पताल लाया गया। लक्ष्मण ने बताया, करीब एक दो मिनट तक लेपर्ड वहीं था। घटना के बाद इलाके में दहशत है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पेड़ पर बैठा था, वहीं अटैक किया...
लेपर्ड ने नजदीकी गांव दोपदड़ा में जय सिंह (47) और मोहनलाल (66) को घायल कर दिया, जिन्हें चारभुजा हॉस्पिटल लाया गया। इसके बाद आरके जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। लेपर्ड के हमले में घायल ग्रामीण जय सिंह ने बताया, लेपर्ड खेत में था। वन विभाग की टीम को सूचना दे दी गई थी। टीम आने तक लेपर्ड की निगरानी कर रहे थे।

सुबह करीब 10.30 का वक्त था। लोग समूहों में खेत के चारों ओर थे। मैं एक पेड़ पर अकेला बैठा था। अचानक लेपर्ड मेरी तरफ दौड़ा और मेरे पैरों से लटक गया। मेरे दोनों पैर जख्मी हो गए। मैं पेड़ की शाखा से नीचे गिर पड़ा। लेपर्ड भी नीचे गिरा। फिर वह भाग गया। जख्मी होने के बावजूद मैं दोबारा पेड़ पर चढ़ गया।



सूचना के बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। लेपर्ड की खोजबीन शुरू हुई। पास के ही इलाके में लेपर्ड मरा हुआ मिला है। उसकी मौत के कारणों का फिलहाल खुलासा नहीं हो पाया है। वन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमॉर्टम के बाद ही कारणों की जानकारी होगी। रेंजर झीलवाड़ा देवेन्द्र पुरोहित के अनुसार, नर लेपर्ड की उम्र 12 साल थी। उम्र अधिक होने की वजह से उसके शिकार करने की संभावना नहीं थी। फिलहाल लेपर्ड का तेजा का गुड़ा में पोस्टमॉर्टम किया जा रहा है। इसके बाद उसकी मौत को लेकर स्थिति साफ होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed