{"_id":"663e04232435b8b5930e8060","slug":"rajsamand-news-grandmother-and-granddaughter-walking-on-foot-crushed-by-uncontrolled-thar-2024-05-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajsamand News: रफ्तार का कहर; सड़क किनारे पैदल जा रही दादी-पोती को बेकाबू थार ने रौंदा, चालक फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajsamand News: रफ्तार का कहर; सड़क किनारे पैदल जा रही दादी-पोती को बेकाबू थार ने रौंदा, चालक फरार
Fri, 10 May 2024 04:55 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजसमंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजसमंद
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Fri, 10 May 2024 04:55 PM IST
सार
चारभुजा थाना सर्कल के पास बाजार से सामान लेकर लौट रही दादी-पोती को तेज रफ्तार कार ने कुचल दिया। कार चालक ने दोनों को पीछे से टक्कर मारी और फरार हो गया।
विज्ञापन
हादसे में दादी-पोती की मौत।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजसमंद में चारभुजा थाना सर्कल में कार की टक्कर से पैदल चल रही दादी और पोती की मौत हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दादी ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि पोती ने उदयपुर में इलाज के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार चारभुजा थाना सर्कल में सुबह के समय भोजेला निवासी केसी बाई (55) पति मिठु नाथ कालबेलिया और उसकी सात साल की पोती कवरी रिछेड गांव में समान लेने के बाद वापस अपने गांव पैदल लौट रही थी। इसी दौरान उसी दिशा से आ रही तेज रफ्तार थार गाड़ी ने दादी और पोती को पीछे से टक्कर मार दी।
विज्ञापन
हादसे के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। दोनों घायलों को ऑटो से चारभुजा के हॉस्पिटल पहुंचाया गया। वहां केसी बाई को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया, जबकि गंभीर घायल कवरी को उदयपुर रेफर कर दिया गया। वहां उसकी भी मौत हो गई। दोनों की मौत की खबर के बाद गांव में सन्नाटा पसर गया।
विज्ञापन
दुर्घटना के बाद मौके पर चारभुजा एसएचओ गोवर्धन सिंह मय जाप्ते के पहुंचे। ग्रामीणों के साथ समझाईश की। पुलिस ने थार गाड़ी को डिटेन कर पुलिस थाने पहुंचाया। चालक मौके से फरार है। पुलिस ने महिला का चारभुजा के हॉस्पिटल में पोस्टमॉर्टम कराया, जबकि पोती का पोस्टमॉर्टम उदयपुर में हुआ।