फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rajsamand drinking water system will improve due to water coming in Bagheri Naka

Rajasthan: राजसमंद बांध का बढ़ा जलस्तर, 300 गांवों में दूर हुआ पेयजल संकट, सैर सपाटा करने वालों की मौज

Fri, 29 Jul 2022 06:05 PM IST
वीरेंद्र शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजसमंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजसमंद Published by: वीरेंद्र शर्मा Updated Fri, 29 Jul 2022 06:05 PM IST
सार

जल जीवन मिशन योजना के तहत प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में पानी दिया जाना है। इसके लिए राजसमंद जिले में तेजी से कार्य हो रहा है। योजना के तहत हर घर जल देने के मामले में राजसमंद जिला नंबर वन पर है।

विज्ञापन
Rajsamand drinking water system will improve due to water coming in Bagheri Naka
बारिश का पानी आने पर बाघेरी नाका में आया उफान - फोटो : amar ujala

विस्तार

लाई महीने कं पहलं सप्ताह में राजसमंद जिले के प्रमुख बांधों में जलस्तर न बढ़ने से पेयजल संकट की समस्या खड़ी हो गई थी। लेकिन 17 जुलाई से लगातार बारिश होने की वजह से बांध का जलस्तर बढ़ गया था। जिसके बाद राजसमंद जिले का बाघेरी नाका बांध छलक गया। इसकी वजह से लोगों के लिए पानी का संकट भी दूर हो गया है।
विज्ञापन


300 गांवों में पेयजल संकट हुआ दूर
बाघेरी बांध का जलस्तर बढ़ने से क्षेत्र के लोगां में खुशियां छा गई हैं। बांध के जलस्तर बढ़ने से उदयपुर व राजसमंद के 300 से अधिक गांवों के लिए पेयजल व्यवस्था सुनिश्चित हो गई है। वहींए अब बाघेरी नाका का अतिरिक्त पानी बनास से होता हुआ नंदसमंद भी पहुंचेगा। जिससे नाथद्वारा शहर में पेयजल आपूर्ति होती है। वहीं अब सुबह.शाम सैर सपाटा करने वालों के लिए भी मौज रहेगी। 
विज्ञापन


10 मीटर तक बढ़ा जलस्तर
बाघेरी नाका बांध के सहायक अभियंता आलोक सक्सेना के अनुसारए कटार क्षेत्र की ओर से लगातार पानी का जलस्तर 10 मीटर तक बढ़ गया है। उन्होंने बताया कि बाघेरी नाका हेडक्वार्टर पर स्टाफ की ओर से सामूहिक सुंदरकांड का पाठ भी किया गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हर घर जल देने में नंबर-1 है राजसमंद
अतिरिक्त मुख्य अभियंता ललित करोल के अनुसारए जल जीवन मिशन योजना के तहत राजस्थान के ग्रामीण क्षेत्रों में पानी दिया जाना है। इसी के चलते राजस्थान व राजसमंद जिले में तेजी से कार्य हो रहा है। इस योजना के तहत हर घर जल देने के मामले में राजसमंद जिला नंबर वन पर है। इसी के अंतर्गत बाघेरी का नाका परियोजना में विस्तार हुआ है। पहले बीएसपी व जीएलआर के माध्यम से पानी दिया जा रहा था। लेकिन अब हर घर जल योजना के तहत पानी दिया जा रहा है। बाघेरी नाका बांध के छलकने से यहॉ का नैसर्गिक सौंदर्य दोगुना हो चुका है। अब यहां सैर सपाटा करने वालों का जमावड़ा लग रहा है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed