फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rajput community protesting against abduction of newly wed bride by armed men

दुल्हन का पता लगाने की मांग को लेकर राजपूत समुदाय का आंदोलन जारी

Sat, 20 Apr 2019 03:19 PM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीकर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीकर Published by: Sneha Baluni Updated Sat, 20 Apr 2019 03:19 PM IST
विज्ञापन
Rajput community protesting against abduction of newly wed bride by armed men
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media

राजस्थान के सीकर जिले के धोद कस्बे में अपहृत नवविवाहिता को खोजने की मांग को लेकर राजपूत समुदाय के कुछ लोगों का आंदोलन शनिवार को यहां तीसरे दिन भी जारी रहा। पुलिस का कहना है कि मुख्य आरोपी की तलाश जारी है।

विज्ञापन


अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक देवेंद्र कुमार शर्मा ने कहा, ‘नवविवाहिता के अपहरण में शामिल लोगों की गिरफ्तारी को लेकर कुछ लोग अब भी आंदोलन पर हैं। दुल्हन और मुख्य आरोपी की तलाश जारी है। एहतियात के तौर पर कस्बे में इंटरनेट सेवा आज शाम छह बजे तक बंद कर दी गई है।' 
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि यह घटना बुधवार की है जब फेरों के बाद ससुराल जा रही दुल्हन को कुछ हथियारबंद लोगों ने बंदूक की नोक पर सरेआम अगवा कर लिया। इसे लेकर दुल्हन के परिजन व राजपूत समाज के लोग आंदोलन पर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस का कहना है कि इस मामले में पांच लोगों को पकड़ा गया है जबकि मुख्य आरोपी अंकित सेवड़ा व दुल्हन हंसा की तलाश की जा रही है। हंसा व उसकी बड़ी बहन सोनू कंवर की शादी मंगलवार को हुई थी। दोनों के दूल्हे भी भाई हैं। जब वे फेरों के बाद नगवा गांव से एक एसयूवी में लौट रहे थे तो आरोपियों ने बीच रास्ते में उन पर कथित रूप से हमला बोल दिया और दुल्हन हंसा को लेकर चले गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed