फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rajasthan young man committed suicide by hanging himself after saying good morning in Pali

Rajasthan: पाली में गुड मॉर्निंग करके युवक ने फांसी लगाकर दी जान, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

Sat, 10 Jun 2023 01:51 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पाली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पाली Published by: अरविंद कुमार Updated Sat, 10 Jun 2023 01:51 PM IST
सार

पाली शहर के आनंद नगर में शनिवार सुबह एक युवक ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। इससे पहले उसने घर के सदस्यों के साथ बैठकर नाश्ता भी किया। गुड़ मिर्निंग कहा और फिर अपने कमरे में जाकर फांसी लगा ली।
 

विज्ञापन
Rajasthan young man committed suicide by hanging himself after saying good morning in Pali
अस्पताल में परिजन और पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पाली के औद्योगिक थाना क्षेत्र में स्थित आनंद नगर निवासी युवक मोहम्मद कामिल (20) पुत्र अख्तर हुसैन ने शनिवार ऐसा कदम उठा लिया, जिसके बारे में कुछ क्षण पहले किसी ने सोचा तक नहीं था कि ऐसा कुछ होने वाला है।

विज्ञापन


हुआ यूं कि यह युवक शनिवार सुबह हमेशा की तरह सोकर उठा और घर के सदस्यों से बातचीत की, गुड मॉनिंग करने के बाद उनके साथ नाश्ता किया। नाश्ता करने के बाद उसे पता नहीं क्या सूझी की, इसके बाद उसने अपने कमरे में जाकर फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। कमरे से जब काफी देर बाद भी वह वापस नहीं आया तो उसे कमरे में देखने जाने पर वह फंदे पर झूलता हुआ मिला। उसे इस स्थिति में देखते ही घर के सदस्यों के होश फाख्ता हो गए और वे युवक को आनन-फानन में बांगड़ अस्पताल ले गए। अस्पताल ले जाने पर वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


वेल्डिंग कार्य करता था मृतक...
बांगड़ अस्पताल पुलिस चौकी प्रभारी महिपाल सिंह के अनुसार, पाली शहर के औद्योगिक थाना क्षेत्र के आनंद नगर में रहने वाले हरियाणा निवासी मोहम्मद कामिल पुत्र अख्तर हुसैन मेव ने शनिवार सुबह अपने घर में पहली मंजिल पर बने कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रारम्भिक जांच में पता चला है कि मृतक वेल्डिंग का काम करता था। सुबह वह  उठा और परिवार के सदस्यों के साथ चाय नाश्ता करके कमरे में चला गया। जब वह काफी देर तक कमरे से बाहर नहीं आया तो उन्होंने उसे आवाज लगाई, फिर भी उसके कमरे से बाहर नहीं आने पर जब परिवार के सदस्य कमरे के अंदर गए तो में कमरे वह फंदे पर झूलता मिला। इस पर उसे तुरंत बांगड़ अस्पताल ले जाया गया, जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।


कारणों का नहीं चला पता...
युवक द्वारा आत्महत्या के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। वहीं, परिवार में जवान मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। उनकी समझ मे नहीं आ रहा है कि अचानक ऐसा क्या हो गया कि कामिल को अपनी जान देनी पड़ गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed