{"_id":"5770fdf24f1c1b691679af2b","slug":"rajasthan-yong-woman-tattooed-with-abuse","type":"story","status":"publish","title_hn":"बहू के साथ पार की हैवानियत की हदें, हाथ पर लिखा 'मेरा बाप चोर है'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बहू के साथ पार की हैवानियत की हदें, हाथ पर लिखा 'मेरा बाप चोर है'
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Tue, 28 Jun 2016 01:34 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : ndtv
उन्होंने उसे बुरी तरह मारा पीटा जब वह बेहोश हो गई तो ससुराल वालों ने उसके हाथ और शरीर पर जगह जगह गोद कर गालियां लिख डालीं। उसके बदन पर बना हर टैटू उसके साथ हुई ज्यादती को बयां कर रहा था। यहां तक के उसके हाथ पर लिख डाला कि मेरा बाप चोर है। इंसानियत को शर्मसार करती यह घटना है राजस्थान के उदयपुर की।
विज्ञापन
एनडीटीवी की खबर के अनुसार युवती के ससुराल वाले दहेज की मांग को लेकर लगातार उसे तंग कर रहे थे। युवती की शादी 2014 में उदयपुर निवासी एक युवक से हुई थी। शादी के बाद से लगातार उससे मारपीट की जा रही थी। परिजनों के अनुसार कुछ दिन से उससे 51 हजार रुपये की मांग की जा रही थी।
विज्ञापन
परिजनों ने बताया कि कुछ दिन पहले उसके ससुरालवालों ने उसे पीने के लिए एक पेय दिया जिसे पीते ही वह बेसुध हो गई। इसके बाद परिजन उसे एक अज्ञात स्थान पर ले गए और वहां भी उससे मारपीट की। वह बेहोश हुई तो उसके हाथ, माथे और शरीर के अन्य अंगों पर गोदकर गालियां लिख डाली। उसके हाथ पर यह भी लिख डाला कि मेरा बाप चोर है। जिसे उसने बड़ी मुश्किल से मिटाया।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार महिला का आरोप है कि उससे गैंगरेप भी किया गया है, हमने इस संबंध में चिकित्सा जांच कराने के लिए कहा है। जल्द ही उस पर कार्रवाई होगी।