फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rajasthan: Yong woman tattooed with abuse

बहू के साथ पार की हैवानियत की हदें, हाथ पर लिखा 'मेरा बाप चोर है'

Tue, 28 Jun 2016 01:34 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 28 Jun 2016 01:34 PM IST
विज्ञापन
Rajasthan: Yong woman tattooed with abuse
- फोटो : ndtv

उन्होंने उसे बुरी तरह मारा पीटा जब वह बेहोश हो गई तो ससुराल वालों ने उसके हाथ और शरीर पर जगह जगह गोद कर गालियां लिख डालीं। उसके बदन पर बना हर टैटू उसके साथ हुई ज्यादती को बयां कर रहा था। यहां तक के उसके हाथ पर लिख डाला कि मेरा बाप चोर है। इंसानियत को शर्मसार करती यह घटना है राजस्‍थान के उदयपुर की। 

विज्ञापन


एनडीटीवी की खबर के अनुसार युवती के ससुराल वाले दहेज की मांग को लेकर लगातार उसे तंग कर रहे थे। युवती की शादी 2014 में उदयपुर निवासी एक युवक से हुई थी। शादी के बाद से लगातार उससे मारपीट की जा रही थी। परिजनों के अनुसार कुछ दिन से उससे 51 हजार रुपये की मांग की जा रही थी। 
विज्ञापन


परिजनों ने बताया कि कुछ दिन पहले उसके ससुरालवालों ने उसे पीने के लिए एक पेय दिया जिसे पीते ही वह बेसुध हो गई। इसके बाद परिजन उसे एक अज्ञात स्‍थान पर ले गए और वहां भी उससे मारपीट की। वह बेहोश हुई तो उसके हाथ, माथे और शरीर के अन्य अंगों पर गोदकर गालियां लिख डाली। उसके हाथ पर यह भी लिख डाला कि मेरा बाप चोर है। जिसे उसने बड़ी मुश्किल से मिटाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार महिला का आरोप है कि उससे गैंगरेप भी किया गया है, हमने इस संबंध में चिकित्सा जांच कराने के लिए कहा है। जल्द ही उस पर कार्रवाई होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed