पति के दोस्त से फोन पर हुई बातचीत, कर डाला सुहाग का कत्ल
जयपुर में पुलिस ने एक महिला और उसके प्रेमी को हत्या के एक मामले में गिरफ्तार किया है, महिला ने प्रेमी और उसके साथियों के साथ मिलकर पति का कत्ल करवा डाला था। मोहब्बत, सेक्स और कत्ल की ये दास्तां महिला की शादी से चार महीने पहले फोन पर शुरू हुई थी, जिसमें नाजायज संबंधों की भेंट उसका पति चढ़ गया।
टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के अनुसार मामला जयपुर के हिंडन सिटी थाना क्षेत्र के खेरली गांव का है। पुलिस ने बताया कि मृतक रामकेश गुर्जर (21) शादी से कई महीने पहले से ही अपनी मंगेतर रबीता (19) से फोन पर बातचीत करता था। एक दिन वह फोन पर रबीता से बात कर रहा था तभी उसने अपने दोस्त हरकेश की पहचान रबीता से करवाई।
पुलिस ने बताया कि पहली बार फोन पर बात होने के बाद हरकेश फिर लगातार बबीता को फोन करने लगा। बबीता को भी उससे बात करना अच्छा लगता था नतीजतन दोनों के बीच लंबी बातचीत होने लगी।
पति के दोस्त से बन गए थे अवैध संबंध, फोन कॉल से खुला राज
एक तरफ रबीता होने वाले पति रामकेश से बात करती तो दूसरी ओर हरकेश से भी उसका प्यार परवान चढ़ने लगा था। इसी बीच चार महीने पहले रामकेश से उसकी शादी हो गई। शादी के बाद हरकेश घर आने लगा पहले रामकेश के सामने और बाद में उसके पीछे।
दोनों के बीच अवैध संबंध बनने लगे, लेकिन इसकी भनक कभी रामकेश को नहीं लग सकी। बीते 2 जुलाई को रामकेश घर पर अकेला था और उसके परिजन बाहर गए हुए थे। रबीता ने मौका देख हरकेश को फोन किया और जल्द से जल्द घर आने को कहा।
हरकेश अपने तीन दोस्तों के साथ रामकेश के घर पहुंचा और उसे मौत के घाट उतार दिया। रामकेश की हत्या के बाद पांचों लोगों ने उसे खेत के पास झाड़ियों में छिपा दिया। मामले की जांच कर रहे हिंडन थाने के पुलिस अधिकारी महेन्द्र ने बताया कि रामकेश की हत्या के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए।
वहीं हत्या का मामला सामने आने के बाद पुलिस का पहला शक रामकेश की पत्नी रबीता पर ही गया। पुलिस ने उसकी कॉल डिटेल चेक की तो पता चला रामकेश की मौत से पहले रबीता और हरकेश के बीच कई बार बातचीत हुई थी। बस इसी क्लू के आधार पर पुलिस ने रबीता से बातचीत की तो वह सारे राज उगलती चली गई। पुलिस ने उससे पूछताछ के बाद हरकेश और तीन अन्य को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपियों में से एक रामअवतार गुर्जर रामकेश का चचेरा भाई है। अपने भाई की हत्या में वह भी शामिल रहा। पुलिस अधिकारी ने बताया कि सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर उनसे पूछताछ हो रही है।