फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rajasthan Weather Update Weather will remain dry for next three days

Rajasthan Weather Update: अगले तीन दिनों तक मौसम रहेगा शुष्क, 26 जून से बारिश की संभावना

Thu, 23 Jun 2022 01:46 PM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: रोमा रागिनी Updated Thu, 23 Jun 2022 01:46 PM IST
सार

प्रदेश में तीन दिन बाद फिर मौसम करवट लेगा। 26 जून से प्रदेश के कुछ जिलों में बारिश होने की संभावना है।

विज्ञापन
Rajasthan Weather Update Weather will remain dry for next three days
राजस्थान का मौसम - फोटो : Social Media

विस्तार

राजस्थान में आगामी तीन दिनों तक मौसम शुष्क रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार तापमान में तीन डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी हो सकती है। जिससे एक बार फिर लोगों को गर्मी और उमस परेशान करेगी।बंगाल की खाड़ी में लो प्रेशर तंत्र सक्रिय होने से मानसून का प्रवेश राजस्थान में जून के अंतिम दो दिनों के आसपास होने की संभावना है।

विज्ञापन


इससे पहले बुधवार को पश्चिमी हवाओं के प्रभाव से सूर्य देव की तपिश तेज रही। गुरुवार को उदयपुर, प्रतापगढ़, चित्तौड़गढ़, बूंदी, कोटा, सवाईमाधोपुर जिले में मेघगर्जन के साथ बारिश हो सकती है। इसके साथ 30-50 किमी प्रति की रफ्तार से हवा चलने की भी संभावना है। 26 और 27 जून को उदयपुर, कोटा संभाग में बारिश होने की संभावना है। अन्य जगहों पर हल्की बूंदाबांदी का अंदेशा जताया गया है।

विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार बीते 24 घंटे में बीकानेर के नोखा में सबसे अधिक बारिश दर्ज की गई। 43 एमएम बारिश हुई। इसके अलावा अलवर के सोडावास में 15 एमएम, जयपुर में मारू की ढाणी में 22 एमएम, जैसलमेर के फतेहगढ़ में 46 एमएम, प्रतापगढ़ में 20 एमएम बारिश दर्ज की गई है। जयपुर में गुरुवार सुबह से तेज धूप नजर आ रही है। वहीं, बांसवाड़ा, प्रतापगढ़, जैसलमेर, बाड़मेर, झालावाड़, बारां, उदयपुर, डूंगरपुर में मेघ मेहरबान हो सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेश में अधिकतम तापमान की बात करें तो सबसे अधिक तापमान बांसवाड़ा का दर्ज किया गया है। बांसवाड़ा में तापमान 41.0 डिग्री दर्ज हुआ। इसके बाद सबसे अधिक तापमान जैसलमेर का 38.3 डिग्री दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed