फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rajasthan weather Update weather will be dry in state temperature will rise by up to two degrees

Rajasthan weather Update: फिर चढ़ेगा सूर्य का पारा, दो दिनों तक मौसम रहेगा शुष्क, 27 जून से बारिश की संभावना

Sun, 26 Jun 2022 02:49 PM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: रोमा रागिनी Updated Sun, 26 Jun 2022 02:49 PM IST
सार

प्रदेश वासियों को एक बार फिर गर्मी का सितम झेलना पड़ेगा। हालांकि, 27 जून के बाद मौसम करवट ले सकता है और कई जिलों में बारिश हो सकती है।

विज्ञापन
Rajasthan weather Update weather will be dry in state temperature will rise by up to two degrees
राजस्थान मौसम अपडेट - फोटो : Social Media

विस्तार

राजस्थान में एक बार फिर सूर्य के तेवर तीखे होने लगे हैं। मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश में दो दिन मौसम शुष्क रहेगा। हालांकि, राहत की खबर है कि प्रदेश में मानसून 28 जून तक प्रवेश कर सकता है।

विज्ञापन


सोमवार से तापमान में बढ़ोतरी होगी। जिससे लोगों को एक बार फिर गर्मी का सितम झेलना पड़ेगा। दक्षिण पश्चिमी हवाएं चलने से अधिकतम तापमान में दो डिग्री तक बढ़ोतरी रहेगी। मंगलवार से पूर्वी राजस्थान में मेघ बरसने के साथ ही बादलों की आवाजाही होना शुरू होगी। 28-30 जून दक्षिण पूर्वी भागों में एक-दो स्थानों पर भारी बारिश भी होने की संभावना है।

विज्ञापन


यहां हो सकती है बारिश 

सोमवार शाम से सिरोही, उदयपुर, बांसवाड़ा, डूंगरपुर, चित्तौड़गढ़, प्रतापगढ़ और राजसमंद में तेज हवा चलने के साथ आसमान से बादल छाए रहेंगे। कहीं-कहीं पर हल्की बारिश होने की संभावना भी है। 28 जून को सवाई माधोपुर, बूंदी, कोटा, बारां, झालावाड़, सिरोही, उदयपुर, बांसवाड़ा, डूंगरपुर, चित्तौड़गढ़, प्रतापगढ़ और राजसमंद में तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है। 

विज्ञापन
विज्ञापन


जैसलमेर रहा सबसे अधिक गर्म
मानसून के आगे बढ़ने के क्रम में थंडरस्टॉर्म गतिविधियों में भी बढ़ोतरी रहेगी। इस दौरान पूर्वी राजस्थान में 27-28 जून से कहीं-कहीं आकाशीय बिजली होने की भी संभावना बनी रहेगी। बीकानेर और जोधपुर संभाग में भी 29 जून से कहीं-कहीं बारिश की गतिविधियां शुरू होने की संभावना है। पिछले 24 घंटे के तापमान की बात करें तो सबसे अधिक तापमान जैसलमेर का 44.8 डिग्री दर्ज किया गया है। इसके बाद सबसे अधिक गर्म धौलपुर रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed