फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rajasthan Weather Update There will be a drop of two to four degrees in the temperature

Rajasthan Weather Update : प्रदेश में बदलेगा मौसम का मिजाज, हीटवेव और गर्मी से मिलेगी राहत

Sat, 21 May 2022 11:21 AM IST
रोमा रागिनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: रोमा रागिनी Updated Sat, 21 May 2022 11:21 AM IST
सार

 प्रदेशवासियों को हीट वेव और गर्मी से राहत मिल सकती है। मौसम विभाग के अनुसार तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है।

विज्ञापन
Rajasthan Weather Update There will be a drop of two to four degrees in the temperature
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

राजस्थान में शुक्रवार की भीषण गर्मी ने लोगों को खूब सताया लेकिन शनिवार को प्रदेश वासियों को गर्मी के सितम से राहत मिल सकती है। मौसम विभाग के अनुसार शनिवार से पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से तापमान में दो से चार डिग्री की गिरावट होगी। जिससे प्रदेश वासियों को गर्मी और हीट वेव से राहत मिलेगी।

विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को जोधपुर और बीकानेर संभाग के जिलों में धूल भरी आंधी चलने की संभावना है। वहीं 22 और 23 मई को राज्य के उत्तरी भागों में कहीं-कहीं गरज के साथ आंधी और हल्की बारिश हो सकती है।

विज्ञापन


प्रदेश के प्रमुख शहरों की तापमान की बात करें तो पिछले 24 घंटों में धौलपुर और बाड़मेर सबसे अधिक गर्म रहा। दोनों जगहों का तापमान 47.1 डिग्री दर्ज किया गया है। अजमेर का अधिकतम तापमान 44, भीलवाड़ा 43.9, वनस्थली 45.6, अलवर 44.6, जयपुर 45.5, पिलानी 46.5, सीकर 44 और कोटा का 45.5 डिग्री दर्ज किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
                                  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed