फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rajasthan Weather Update there is possiblity of rain and high speed in many districts

Rajasthan Weather Update: बदला मौसम का मिजाज, इन जिलों में हो सकती है बारिश

Thu, 21 Apr 2022 10:59 AM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: रोमा रागिनी Updated Thu, 21 Apr 2022 10:59 AM IST
सार

राजस्थानवासियों को गर्मी के कहर से राहत मिल सकती है। मौसम विभाग ने तेज रफ्तार हवा चलने के साथ कुछ जिलों में बारिश की संभावना जताई है। 

विज्ञापन
Rajasthan Weather Update there is possiblity of rain and high speed in many districts
राजस्थान का मौसम - फोटो : Social Media

विस्तार

राजस्थान में एक बार फिर मौसम ने करवट ली है। प्रदेश के कई जिलों में आसमान में बादल छाने और कहीं हल्की बूंदाबांदी से गर्मी से राहत मिली है। राजधानी जयपुर सहित कई जिलों में सुबह से ही बादल छाए हुए हैं। जिससे मौसम सुहाना हो गया है। 

विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार नागौर, सीकर, भीलवाड़ा, अजमेर, जयपुर, दौसा, अलवर, टोंक, बूंदी, कोटा, झुंझुनू, चूरू, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, बांसवाड़ा, चित्तौड़गढ़ औऱ आसपास के क्षेत्रों में कहीं-कहीं मेघगर्जन, धूल भरी आंधी, और हल्की वर्षा होने की संभावनाएं हैं। 

विज्ञापन

यहां हो सकती है बारिश

मौसम विभाग ने तीन दिनों का अलर्ट जारी किया है। गुरुवार से एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। इस कारण जोधपुर, उदयपुर, अजमेर संभाग में बारिश की संभावना जताई गई है। साथ ही करीब 30 से 40 किमी की रफ्तार से तेज हवाओं की चेतावनी जारी की गई है। तापमान में दो से तीन गिरावट हो सकती है। वहीं 25 अप्रैल के बाद एक बार फिर से तापमान में बढ़ोतरी होने की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed