{"_id":"627e14b51ed69a07fe517221","slug":"rajasthan-weather-update-relief-from-heat-will-be-available-from-may-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan Weather Update: अभी दो दिन और सताएगी गर्मी, 16 से दो-तीन डिग्री गिर सकता है तापमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan Weather Update: अभी दो दिन और सताएगी गर्मी, 16 से दो-तीन डिग्री गिर सकता है तापमान
Fri, 13 May 2022 01:50 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Fri, 13 May 2022 01:50 PM IST
सार
प्रदेशवासियों को 15 मई तक गर्मी से राहत नहीं मिलेगी। मौसम विभाग के अनुसार 16 मई से तापमान में दो-तीन डिग्री की गिरावट हो सकती है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान में गर्मी का कहर जारी है। इस भीषण का गर्मी का लोगों को 15 मई तक सामना करना पड़ेगा। इस दौरान लू भी चलती रहेगी। वहीं कल से तीन दिन तक बीकनेर और जोधपुर संभाग के शहरों में तेल धूलभरी आंधी भी चल सकती है। इसकी रफ्तार 40 किमी प्रति घंटे रहने का अनुमान लगाया जा रहा है। 15 मई के बाद प्रदेशवासियों को गर्मी से कुछ राहत मिल सकती है।
विज्ञापन
मौसम विभाग के अनुसार एक नए पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से 16 मई से प्रदेश के अधिकतर जिलों के तापमान नीचे गिरेगा। इस दौरान इसमें दो से तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट हो सकती है और पारा 44 डिग्री से नीचे रहने का अनुमान है। बता दें कि पश्चिमी राजस्थान और आसपास के क्षेत्रों के ऊपरी वायुमंडलीय स्तरों में बने प्रतिचक्रवात व शुष्क पश्चिमी हवाओं के प्रभाव से राज्य में तीव्र हीटवेव की चल रही है। यह अगले 48 घंटे जारी रहेगी।
विज्ञापन
जैसलमेर सबसे अधिक गर्म
प्रदेश के कुछ जिलों के तापमान की बात करें तो जयपुर 40.4, चूरू 44.2, बीकानेर 44.2, जैसलमेर 44.4, जोधपुर 39.8, बाड़मेर 41.2 और अजमेर में शुक्रवार को 41 डिग्री पारा दर्ज किया है।
विज्ञापन