फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rajasthan Weather Update Relief from heat will be available from May 16

Rajasthan Weather Update: अभी दो दिन और सताएगी गर्मी, 16 से दो-तीन डिग्री गिर सकता है तापमान

Fri, 13 May 2022 01:50 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Fri, 13 May 2022 01:50 PM IST
सार

प्रदेशवासियों को 15 मई तक गर्मी से राहत नहीं मिलेगी। मौसम विभाग के अनुसार 16 मई से तापमान में दो-तीन डिग्री की गिरावट हो सकती है। 

विज्ञापन
Rajasthan Weather Update Relief from heat will be available from May 16
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

राजस्थान में गर्मी का कहर जारी है। इस भीषण का गर्मी का लोगों को 15 मई तक सामना करना पड़ेगा। इस दौरान लू भी चलती रहेगी। वहीं कल से तीन दिन तक बीकनेर और जोधपुर संभाग के शहरों में तेल धूलभरी आंधी भी चल सकती है। इसकी रफ्तार 40 किमी प्रति घंटे रहने का अनुमान लगाया जा रहा है। 15 मई के बाद प्रदेशवासियों को गर्मी से कुछ राहत मिल सकती है। 

विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार एक नए पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से 16 मई से प्रदेश के अधिकतर जिलों के तापमान नीचे गिरेगा। इस दौरान इसमें दो से तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट हो सकती है और पारा 44 डिग्री से नीचे रहने का अनुमान है। बता दें कि पश्चिमी राजस्थान और आसपास के क्षेत्रों के ऊपरी वायुमंडलीय स्तरों में बने प्रतिचक्रवात व शुष्क पश्चिमी हवाओं के प्रभाव से राज्य में तीव्र हीटवेव की चल रही है। यह अगले 48 घंटे जारी रहेगी।  
विज्ञापन


जैसलमेर सबसे अधिक गर्म 
प्रदेश के कुछ जिलों के तापमान की बात करें तो जयपुर 40.4,  चूरू 44.2, बीकानेर  44.2, जैसलमेर 44.4,  जोधपुर 39.8, बाड़मेर 41.2 और अजमेर में शुक्रवार को 41 डिग्री पारा दर्ज किया है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed