फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rajasthan Weather Update red and orange alert in many districts of state

Rajasthan Weather Update: आग उगल रहा सूरज, बाड़मेर का पारा 48.1 पर पहुंचा, रेड अलर्ट

Sat, 14 May 2022 02:43 PM IST
रोमा रागिनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: रोमा रागिनी Updated Sat, 14 May 2022 02:43 PM IST
सार

राजस्थान के दो जिलों में रेड और 15 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। 16 मई से मौसम का मिजाज बदलने से राहत मिलने की संभावना है।

विज्ञापन
Rajasthan Weather Update red and orange alert in many districts of state
राजस्थान मौसम अपडेट - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

राजस्थान में भीषण गर्मी का कहर जारी है। राजस्थान के बाड़मेर और श्रीगंगानगर में सबसे अधिक तापमान दर्ज किया गया है। मौसम विभाग ने प्रदेश के दो जिलों में रेड और 15 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। 

विज्ञापन


शनिवार को बाड़मेर का तापमान 48.1 डिग्री पर पहुंच गया है। पिलानी का 47.2 और श्रीगंगानगर का तापमान 47.1 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार अलवर और जयपुर के ग्रामीण क्षेत्र में भी पारा 47 तक जा सकता है।

विज्ञापन

इन जिलों में ऑरेंज और रेड अलर्ट

बीकानेर और श्रीगंगानगर में सीवियर हीटवेव चलने की संभावना है। वहीं अलवर, बूंदी, भरतपुर, धौलपुर, करौली, टोंक, झुंझुनूं, सवाई माधोपुर, बाड़मेर, चूरू, जैसलमेर, जोधपुर, नागौर, जालोर, हनुमानगढ़ में भीषण लू का ऑरेंज अलर्ट है।

विज्ञापन
विज्ञापन

16 मई से मौसम लेगा करवट

राहत की बात है कि 16 मई से तापमान में गिरावट की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार रविवार से एक नया पश्चिमी विक्षोभ हिमालय क्षेत्र को प्रभावित करेगा। इस कारण जोधपुर और बीकानेर संभाग के कई जिलों में धूलभरी आंधी चलने की संभावना है। साथ ही तापमान में दो से तीन डिग्री की गिरावट दर्ज की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed