फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rajasthan Weather Update rain and windstorm alert in 21 districts of state

Rajasthan Weather Update: भीषण गर्मी से मिल सकती है राहत, 21 जिलों में आंधी और बारिश का अलर्ट

Sun, 12 Jun 2022 02:29 PM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: रोमा रागिनी Updated Sun, 12 Jun 2022 02:29 PM IST
सार

राजस्थान वासियों को चुभती गर्मी से जल्द ही राहत मिल सकती है। प्रदेश में 24 घंटे में प्री मानसून एक्टिव हो जाएगा।

विज्ञापन
Rajasthan Weather Update rain and windstorm alert in 21 districts of state
राजस्थान का मौसम - फोटो : Social Media

विस्तार

भीषण गर्मी की मार झेल रहे प्रदेशवासियों के लिए राहत की खबर है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटों में प्रदेश में प्री मानसून एक्टिव हो जाएगा। ऐसे में जयपुर, जोधपुर, उदयपुर, भरतपुर, अजमेर और कोटा संभाग के 21 जिलों में आंधी के साथ बारिश होने की संभावना है।

विज्ञापन


मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार मौसम परिवर्तन का यह दौर अगले चार दिनों तक जारी रहेगा। बारिश से प्रदेश में तीन से चार डिग्री सेल्सियस तक तापमान में गिरावट होने की संभावना है। जयपुर, कोटा, उदयपुर, अजमेर, अलवर, बांसवाड़ा, डूंगरपुर, प्रतापगढ़, राजसमंद, सिरोही, चित्तौड़गढ़, भीलवाड़ा, बूंदी, टोंक, सवाई माधोपुर, करौली, दौसा, धौलपुर, भरतपुर, सीकर और झुंझुनूं में बिजली गिरने के साथ बारिश हो सकती है। इसी तरह सोमवार को भी अजमेर, भरतपुर, जयपुर, कोटा और उदयपुर संभाग के साथ पश्चिमी राजस्थान के जोधपुर और बीकानेर संभागों के कुछ इलाकों में झोंकेदार हवाओं के साथ बरसात होगी।

विज्ञापन


प्रदेश के जिलों के तापमान की बात करें तो सबसे अधिक पारा धौलपुर का दर्ज किया गया। धौलपुर का तापमान 46.0 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं उसके बाद सबसे अधिक पारा चूरू का 44.9 डिग्री दर्ज किया गया है। अजमेर का तापमान 41.7, भीलवाड़ा 41.7, अलवर 44.5, जयपुर 42.7, पिलानी 44.9, सीकर 41.5, कोटा 42.7, बूंदी 44.2, चित्तौड़गढ़ 43.2, जैसलमेर 42.5, जोधपुर 41.2, बीकानेर 43.6, चूरू 44.9, श्रीगंगानगर 44.4, धौलपुर 46.0 डिग्री दर्ज किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed