Rajasthan Weather Update: आज फिर मेघ होंगे मेहरबान, इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
प्रदेश के 20 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को भी कई जिलों में तेज हवा के साथ बारिश हो सकती है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान में रविवार को दक्षिण पूर्वी जिलों में जमकर बादल बरसे। मौसम विभाग ने सोमवार को प्रदेश के 20 जिलों में बारिश होने की संभावना जताई है। वहीं चार जिलों में भारी बरसात होगी।
जयपुर मौसम केंद्र के अनुसार राजस्थान समेत कई राज्यों में प्री मानसून ने दस्तक दे दी है। प्रदेश में कोटा, जोधपुर, उदयपुर संभाग में बारिश होने से मौसम सुहाना हो गया। बीते 24 घंटे में अलवर में 26 एमएम, जालोर में 14 एमएम, करौली में 7.5 एमएम बारिश दर्ज की गई है। मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को पूर्वी राजस्थान के अजमेर, भरतपुर, जयपुर, कोटा में बारिश की फुहारे पड़ेंगी। वहीं उदयपुर, बीकानेर और जोधपुर संभागों में कहीं-कहीं तेज हवाओं के साथ बरसात हो सकती है।
मंगलवार को भी पूर्वी राजस्थान के अजमेर, भरतपुर, जयपुर, कोटा,उदयपुर और पश्चिमी राजस्थान के जोधपुर संभाग के कुछ इलाकों में तेज हवाओं के साथ हल्की बरसात होने के आसार हैं।प्रदेश के जिलों के तापमान की बात करें तो धौलपुर में अधिकतम तापमान 45.9 डिग्री और श्रीगंगानगर में अधिकतम तापमान 44.9 डिग्री दर्ज हुआ।