Rajasthan Weather Update: प्रदेश के इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कल भी जमकर बरसेंगे बदरा
राजस्थान में अगले दो दिन तक बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। बुधवार को पूर्वी राजस्थान के अजमेर, अलवर, बूंदी, भीलवाड़ा और जयपुर में बारिश हो सकती है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान में बारिश का दौर जारी रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश के अलग-अलग इलाकों में कहीं हल्की तो कहीं भारी बारिश हो सकती है। मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार मंगलवार को पूर्वी राजस्थान के अजमेर, भरतपुर,जयपुर, कोटा, उदयपुर, पश्चिमी राजस्थान के बीकानेर और जोधपुर में संभाग में बरसात होने की संभावना है।
प्रदेश में अगले दो दिन तक बरसात का येलो अलर्ट जारी किया है। जिसके अनुसार मंगलवार को पूर्वी राजस्थान के झालावाड़, सिरोही, उदयपुर और पश्चिमी राजस्थान के नागौर जिले में भारी बरसात हो सकती है। जबकि पूर्वी राजस्थान के अजमेर, बूंदी, बांसवाड़ा, बारां, भीलवाड़ा, चित्तौडगढ़, डूंगरपुर, जयपुर, राजसमंद, कोटा, सीकर, झुंझुनू, करौली, सवाईमाधोपुर, प्रतापगढ़ और टोंक में बारिश होगी।
पश्चिमी राजस्थान के बाड़मेर, पाली, जोधपुर, नागौर में बादलों की गरज और बिजली की चमक के साथ हल्की बरसात होने की संभावना है। इसी तरह बुधवार को पूर्वी राजस्थान के अजमेर, अलवर, बूंदी, भीलवाड़ा भरतपुर, जयपुर और टोंक में हल्की बारिश हो सकती है।बांसवाड़ा, चित्तौडगढ़़, डूंगरपुर, झालावाड़, सिरोही, राजसमंद, प्रतापगढ़ और उदयपुर जिलों में भारी बरसात हो सकती है। जबकि पश्चिमी राजस्थान के बाड़मेर, पाली, जोधपुर, जैसलमेर और नागौर जिलों में हल्की बारिश हो सकती है।