फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rajasthan Weather Update dust storm and rain alert in 15 districts of state

Rajasthan Weather Update: 15 जिलों में आज हो सकती है बारिश, यहां चलेंगी धूलभरी आंधी

Sat, 11 Jun 2022 03:02 PM IST
रोमा रागिनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: रोमा रागिनी Updated Sat, 11 Jun 2022 03:02 PM IST
सार

मौसम विभाग ने अगले चार दिन पूर्वी राजस्थान के कई जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है। वहीं शनिवार को हनुमानगढ़, चूरू और श्रीगंगानगर में हीट वेव रहेगा।

विज्ञापन
Rajasthan Weather Update dust storm and rain alert in 15 districts of state
राजस्थान का मौसम - फोटो : Social Media

विस्तार

प्रदेशवासियों के लिए खुशखबरी है। मौसम विभाग ने शनिवार को कोटा, जयपुर और उदयपुर समेत 15 जिलों में बारिश की संभावना जताई है। वहीं कई जिले में ओले भी गिर सकते हैं। इसके साथ ही धूलभरी आंधी चलने का अलर्ट जारी किया गया है।

विज्ञापन


जयपुर मौसम केंद्र ने 11 से 14 जून तक पूर्वी राजस्थान के कई जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। कोटा, बारां, बूंदी, करौली, सवाई माधोपुर, जयपुर, टोंक, चित्तौड़गढ़, झालावाड़, डूंगरपुर, भीलवाड़ा, उदयपुर, प्रतापगढ़, राजसमंद और बांसवाड़ा में अगले चार दिन बारिश होने के साथ ओले गिरने की भी संभावना है। वहीं शनिवार को हनुमानगढ़, श्रीगंगानगर, चूरू बेल्ट में हीटवेव का असर रहेगा लेकिन 12 जून के बाद यहां मौसम सामान्य होने लगेगा। 

विज्ञापन

प्रदेश के जिलों की तापमान की बात करें तो शुक्रवार को सबसे अधिक तापमान धौलपुर का दर्ज किया गया। धौलपुर का पारा 46.6 डिग्री दर्ज किया गया है। इसके बाद सबसे अधिक तापमान चूरू का 45.2 डिग्री दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 जिलों का तापमान 
अजमेर 41.2, भीलवाड़ा 43.0, अलवर 44.4, जयपुर 42.2, सीकर 42.0, कोटा 43.1, बूंदी 44.4, जैसलमेर 42.1, जोधपुर 41.3, श्रीगंगानगर 45, धौलपुर 46.6, नागौर 43.3, अंता 43.7, चित्तौड़गढ़ 42.0, जालोर 41.9, सवाई माधोपुर 42.9, अलवर 45.4
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed