{"_id":"63ce9351f6f66444705253b5","slug":"rajasthan-weather-update-cold-will-increase-after-three-days-rain-in-jaipur-2023-01-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Weather Update: पूर्वी राजस्थान में मावठ की बारिश, तीन-चार दिन में सर्दी फिर पकड़ेगी जोर, यहां बरसात का अलर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Weather Update: पूर्वी राजस्थान में मावठ की बारिश, तीन-चार दिन में सर्दी फिर पकड़ेगी जोर, यहां बरसात का अलर्ट
Mon, 23 Jan 2023 07:31 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Mon, 23 Jan 2023 07:31 PM IST
सार
राजस्थान में सोमवार से एक नए पश्चिम विक्षोभ बन गया है। जिसके प्रभाव से पूर्वी राजस्थान के कुछ भागों में मावठ की बारिश का दौर शुरू हो गया है। इससे अगले 3-4 दिन सर्दी फिर जोर पकड़ सकती है।
विज्ञापन
मावठ की बारिश का दौर शुरू।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान में मौसम ने एक बार फिर करवट ली और मावठ की बारिश ने कई जिलों को भिगोना शुरू कर दिया है। जयपुर, टोंक, दौसा और आसपास के क्षेत्र में आज शाम बारिश हुई। जिससे सर्दी बढ़ गई है।
विज्ञापन
मौसम विभाग ने सोमवार रात जयपुर, जयपुर शहर, दौसा, अलवर, भरतपुर, धौलपुर, करौली, टोंक जिलों और आसपास के क्षेत्रों मे कुछ स्थानों पर आज भी बारिश का अलर्ट जारी किया है। कहीं-कहीं बादल गरजने के साथ हल्के से मध्यम बारिश होने की संभावना है।
विज्ञापन
कोटा,भरतपुर और जयपुर संभाग में बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग ने पूर्वी राजस्थान के कोटा, भरतपुर और जयपुर संभाग के जिलों में 24 जनवरी को कुछ भागों में बादल गरजने के साथ हल्के से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई है। बीकानेर संभाग के हनुमानगढ़, चूरू, गंगानगर और आसपास के जिलों में भी 24 जनवरी को बारिश होने की पूरी संभावना है।पूर्वी राजस्थान में बारिश का यह दौर कोटा और भरतपुर संभाग के जिलों में 25-26-27 जनवरी को भी जारी रहने की संभावना है।
विज्ञापन
28-29 जनवरी को एक और नया पश्चिमी विक्षोभ होगा एक्टिव
इसके बाद मौसम विभाग ने एक और नया पश्चिमी विक्षोभ 28-29 जनवरी को सक्रिय होने की बात कही है। जिससे बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी होने की प्रबल संभावना है।