{"_id":"66a465fb837c31ba23061368","slug":"rajasthan-weather-today-5-inches-of-rain-in-banswara-alert-of-very-heavy-rain-in-ajmer-bhilwara-today-2024-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan weather today : बांसवाड़ा में 5 इंच बरसा पानी, अजमेर, भीलवाड़ा में आज तेज बारिश का अलर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan weather today : बांसवाड़ा में 5 इंच बरसा पानी, अजमेर, भीलवाड़ा में आज तेज बारिश का अलर्ट
Sat, 27 Jul 2024 08:48 AM IST
सौरभ भट्ट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: सौरभ भट्ट
Updated Sat, 27 Jul 2024 08:48 AM IST
सार
सार- राजस्थान के पश्चिमी हिस्से में 29 जुलाई से 31 जुलाई तक बारिशक की गतिविधियां बढ़ने का अनुमान है। पूर्वी राजस्थान में बीते 24 घंटों में जोरदार बारिश हुई। बांसवाड़ा में 5 इंच से ज्यादा वर्षा रिकॉर्ड की गई। वहीं कोटा, भरतपुर और बूंदी में भी मूसलाधार बारिश हुई है।
विज्ञापन
राजस्थान के कई इलाकों में आज भारी बारिश की चेतावनी
- फोटो : amar ujala
विस्तार
विस्तार- राजस्थान के पहले चरण में सामान्य से कम वर्षा हुई है। लेकिन अब दूसरे चरण में मानसून की सक्रियता से इसकी भरपाई होती नजर आ रही है। राज्य में बीते 3 दिनों से मानसून सक्रिय है। पूर्वी हिस्से में लगातार बारिश हो रही है। बीते 24 घंटों में बांसवाड़ा में 5 इंच से भी ज्यादा पानी बरसा है।
वहीं कोटा, भरतपुर और बूंदी में मूसलाधार बारिश हुई है।
एक जून से अब तक पूर्वी राजस्थान के दौसा में सबसे ज्यादा बारिश रिकॉर्ड की गई है। दौसा में अब तक कुल 615 एमएम बारिश हो चुकी है। हवा में आद्रता का 45 से 90 प्रतिशत तक है।
मौसम विभाग के अनुसार बंगाल की खाड़ी पर कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। मानसून की टर्फ लाइन अपनी सामान्य अवस्था में है। इस तंत्र के प्रभाव से अगले एक सप्ताह जयपुर, भरतपुर, अजमेर, बीकानेर व जोधपुर संभाग में कहीं-कहीं मध्यम व तेज बारिश होने की संभावना है। वहीं कोटा और उदयपुर में अति भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।
विज्ञापन
वहीं तातकालिक चेतावनी के अनुसार आज भीलवाड़ा, अजमेर और टोंक में अति भारी बारिश हो सकती है।