{"_id":"635a5872fb9f0c08aa06f618","slug":"rajasthan-weather-and-winter-updates-today-27-october-temperature","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: 10 डिग्री तक पहुंचा रात का तापमान, हनुमानगढ़-सांगरिया सबसे सर्द, इस बार जल्दी आई सर्दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: 10 डिग्री तक पहुंचा रात का तापमान, हनुमानगढ़-सांगरिया सबसे सर्द, इस बार जल्दी आई सर्दी
Thu, 27 Oct 2022 03:39 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Thu, 27 Oct 2022 03:39 PM IST
सार
प्रदेश में 15 नवंबर के बाद सर्दी की शुरुआती होती है, लेकिन इस बार यह जल्दी हो गई है। दीपावली के बाद से प्रदेश के कई जिलों के न्यूनतम तापमान में गिरावट देखी जा रही है। इन जिलों में बीते तीन दिन से रात के तापमान में 1 से 5 डिग्री तक की गिरावट आई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान में मौसम पूरी तरह बदल गया है। सुबह और रात के समय सर्दी की शुरुआत हो रही है। प्रदेश के कुछ जिलों में तापमान दस डिग्री के करीब पहुंचा गया है। गुरुवार को हनुमानगढ़ जिले के संगरिया में न्यूनतम पारा 10.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इससे एक दिन पहले सीकर में रात का तापमान 10.5 डिग्री था। इसी तरह चित्तौड़गढ़ में तापमान 13.7, चूरू में 14.5, अलवर व करौली में 15.2, बारां के अंता में 15.7 और उदयपुर के डबोक में 15.8 डिग्री दर्ज किया गया है। इससे इन शहरों में तेज सर्दी का अहसास होने लगा है।
विज्ञापन
मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में 15 नवंबर के बाद सर्दी की शुरुआती होती है, लेकिन इस बार यह जल्दी हो गई है। दीपावली के बाद से प्रदेश के कई जिलों के न्यूनतम तापमान में गिरावट देखी जा रही है। इन जिलों में बीते तीन दिन से रात के तापमान में 1 से 5 डिग्री तक की गिरावट आई है।
विज्ञापन
मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार प्रदेश के ज्यादातर जिलों में मौसम शुष्क रहने की सम्भावना है। इससे रात के तापमान में और गिरावट हो सकती है। लोगों को अभी सुबह और शाम को ही ठंड का एहसास हो रहा है, लेकिन आने वाले दिनों में दिन के तापमान में भी गिरावट होगी।
विज्ञापन
मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश के शेखावाटी अंचल में इस बार सर्दी का ज्यादा असर देखने को मिलेगा। बीते सालों की तुलना में यहां इस बार अधिक सर्दी पड़ने की संभावना जताई जा रही है। मौसम विभाग के अधिकारियों ने बताया कि नवंबर के शुरूआती सप्ताह में एक फ्रेश वेस्टर्न डिर्स्टबेंस उत्तरी भारत के जम्मू-कश्मीर, लद्दाख एरिया में सक्रिय होगा, जिसके असर से प्रदेश के मौसम में और अधिक बदलाव देखने को मिल सकता है। इस दौरान प्रदेश के जिलों में और अधिक तापमान गिरेगा। जिससे सर्दी में और अधिक इजाफा होगा।