फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rajasthan Weather And Winter Updates Today 26 October Temperature

Rajasthan Weather: प्रदेश में लगातार बढ़ रही सर्दी, सीकर और चूरू में रात सबसे सर्द और गिरेगा तापमान

Wed, 26 Oct 2022 01:17 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Wed, 26 Oct 2022 01:17 PM IST
सार

प्रदेश के शेखावाटी अंचल में इस बाद सर्दी का ज्यादा असर देखने को मिलेगा। बीते सालों की तुलना में यहां इस बार अधिक सर्दी पड़ने की संभावना जताई जा रही है। प्रदेश में उत्तर पश्चिमी हवा से सर्दी का असर देखने को मिल रहा है।
 

विज्ञापन
Rajasthan Weather And Winter Updates Today 26 October Temperature
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

दीपावली के साथ ही राजस्थान के मौसम में हुए बदलाव का असर भी दिखने लगा है। दिन और रात दोनों के तापमान में गिरावट हो रही है। इससे लोगों को सर्दी का अहसास होने लगा है। प्रदेश के जिलों के तापमान में एक से तीन डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट हो रही है। सीकर और चूरू जिले में मंगलवार की रात सबसे अधिक सर्द रही। 

विज्ञापन


इस दौरान सीकर का तापमान 10.5 डिग्री और चूरू का पारा 12.5 डिग्री दर्ज किया। इसके अलावा प्रदेश की राजधानी जयपुर में भी तापमान में गिरावट दर्ज की गई। यहां रात का तापमान 7.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों प्रदेश के जिलों अन्य जिलों में भी तापमान में और अधिक गिरावट देखने को मिल सकती है। 
विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश के शेखावाटी अंचल में इस बाद सर्दी का ज्यादा असर देखने को मिलेगा। बीते सालों की तुलना में यहां इस बार अधिक सर्दी पड़ने की संभावना जताई जा रही है। मौसम विभाग के अधिकारियों ने बताया कि प्रदेश में उत्तर पश्चिमी हवा आ रही है जो लोगों को सर्दी का अहसास करा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 नवंबर के शुरूआती सप्ताह में एक फ्रेश वेस्टर्न डिर्स्टबेंस उत्तरी भारत के जम्मू-कश्मीर, लद्दाख एरिया में एक्टिव होगा, जिसके असर से प्रदेश के मौसम में और अधिक बदलाव देखने को मिल सकता है। इस दौरान प्रदेश के जिलों में और अधिक तापमान गिरेगा। जिससे सर्दी में और अधिक इजाफा होगा। 

हल्की बारिश की भी आशंका  
सर्दी बढ़ने के साथ प्रदेश के कुछ जिलों में सुबह-सुबह हल्का कोहरा भी छाने लगा है। जिससे हल्की ओस भी नजर आने लगी है। बताया जा रहा है कि आने वाले दो-चार दिन में प्रदेश के कुछ इलाकों में हल्की बारिश भी हो सकती है। जिससे तापमान में और गिरावट होने की भी आशंका जताई जा रही है। 


कल इन जिलों में 15 डिग्री से नीचे था पारा
कल यानी मंगलवार को प्रदेश के सीकर, हनुमानगढ़, चित्तौड़गढ़, करौली, अलवर, चूरू, उदयपुर, बारां, नागौर, भीलवाड़ा और पिलानी में रात का पारा 15 डिग्री सेल्सियस से नीचे रहा। बाड़मेर के अलावा अन्य शहरों का पारा 15 से 20 डिग्री के बीच रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed