फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   rajasthan vidhan sabha mla ghanshyam mehar

होली खेलकर सीधे विधानसभा पहुंचे विधायक को सदन से निकाला बाहर

Fri, 10 Mar 2017 06:58 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Fri, 10 Mar 2017 06:58 PM IST
विज्ञापन
rajasthan vidhan sabha mla ghanshyam mehar
कांग्रेस विधायक घनश्याम मेहर
राजस्थान विधानसभा में विधायक घनश्याम मेहर शुक्रवार को होली खेलकर उन्ही रंग-बिरंगे कपड़ों में सीधे विधानसभा आ गए। इस पर उपाध्यक्ष राव राजेन्द्र ने घनश्याम मेहर को सदन की मर्यादा का ख्याल रखने की नसीहत देते हुए कपड़े चेंज करके आने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


सदन में होली खेलकर उन्ही कपड़ों में सीधे सदन प्रवेश करने पर वरिष्ठ विधायक घनश्याम तिवाड़ी समेत अन्य कई विधायकों ने आपत्ति जताई। उन्होंने इसे सदन की गरीमा के खिलाफ बताया। तिवाड़ी ने बताया कि शिवचरण माथुर जब राजस्थान के सीएम थे, तब विधाायक देवीसिंह भाटी तख्ती लटका सदन में आए थे, तब उनकी सदस्यता समाप्त करने का प्रस्ताव सदन में लाने की बात उठी थी।
विज्ञापन


उपाध्यक्ष का निर्देश मानकर मेहर थोड़ी देर बाद कपड़े चेंज करके विधानसभा आए और सदन की कार्रवाई में हिस्सा लिया। दरअसल धनश्याम मेहर कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष सचिन पायलट की ओर से आयोजित होली समारोह में होली खेलकर आए थे और होली के रंग में रंगे हुए विधानसभा पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed