फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rajasthan : Vasundhara Raje called CM Ashok Gehlot the spaniel of one family

राजस्थान : वसुंधरा राजे ने मुख्यमंत्री गहलोत को बताया ‘एक परिवार’ का चाटुकार

Wed, 02 Jan 2019 03:22 AM IST
गौरव द्विवेदी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: गौरव द्विवेदी Updated Wed, 02 Jan 2019 03:22 AM IST
विज्ञापन
Rajasthan : Vasundhara Raje called CM Ashok Gehlot the spaniel of one family
वसुंधरा राजे (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

राजस्थान में एक किसान की मौत को लेकर राजनीति तेज हो गई है। पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने ट्वीट के जरिए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर हमला बोला है। राजे ने कहा, ‘किसानों के हितैषी बनने का ढोंग करने वाले अशोक गहलोत को किसानों की पीड़ा नजर नहीं आती। आएगी भी कैसे, 16 दिन के कार्यकाल में 11 दिन तो मुख्यमंत्री ने दिल्ली में ‘एक परिवार’ की चाटुकारिता में लगा दिए।

विज्ञापन


वसुंधरा ने ट्वीट पर अपने विधानसभा क्षेत्र झालरापाटन के गोविंदपुरा गांव में बीते शनिवार को खेत पर पिलाई करने गए किसान की मौत की खबर को शेयर किया। राजे ने गहलोत सरकार के हर फैसले में दिल्ली के हस्तक्षेप को लेकर भी हमला करते हुए कहा कि चाहे वो सीएम का नाम हो या मंत्रिमंडल व उनके पोर्टफोलियो, हर निर्णय आलाकमान से तय हुए हैं।

विज्ञापन

वाड्रा मामला दबाने के लिए गहलोत को किया पुरस्कृत : राठौड़

राजे सरकार में मंत्री रहे राजेंद्र राठौड़ ने राजस्थान का मुख्यमंत्री तय करने के मामले में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की बहन प्रियंका गांधी वाड्रा की भूमिका पर सवाल उठाया है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रियंका ने इसलिए गहलोत की मदद की, क्योंकि कांग्रेस को प्रियंका के पति रॉबर्ट वाड्रा के खिलाफ दर्ज मामले को दबाना है। उन्होंने मीडिया से कहा कि वाड्रा के खिलाफ जमीनों की लूट के 18 मामले दर्ज हैं। इन्हें दबाने के लिए गहलोत को सीएम बनाकर पुरस्कृत किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed