फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rajasthan Tourism Development Corporation Chairman urge Railway Minister to transfer Railway Guest House at Taragarh to Tourism Corporation

Ajmer: पर्यटन स्थल विकसित करने की कवायद, रेल मंत्री से तारागढ़ रेलवे गेस्ट हाउस पर्यटन निगम को देने का आग्रह

Tue, 29 Mar 2022 05:35 PM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर Published by: रोमा रागिनी Updated Tue, 29 Mar 2022 05:35 PM IST
सार

राजस्थान पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह राठौड़ ने तारागढ़ के गेस्ट हाउस को पर्यटन निगम को हस्तांरित करने को कहा है। 

विज्ञापन
Rajasthan Tourism Development Corporation Chairman urge Railway Minister to transfer Railway Guest House at Taragarh to Tourism Corporation
धर्मेंद्र सिंह राठौड़ - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

राजस्थान पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह राठौड़ ने रेल मंत्री अनिल वैष्णव को पत्र लिखकर तारागढ़ स्थित रेलवे गेस्ट हाउस को पर्यटन निगम को स्थानांतरित करने की का आग्रह किया है। जिससे गेस्ट हाउस का पुनर्निर्माण कर आरटीडीसी का होटल और कैफेटेरिया विकसित किया जा सके।

विज्ञापन


निगम के अध्यक्ष राठौड़ ने प्रेस वक्तव्य जारी कर बताया कि अजमेर में पर्यटन को बढ़ावा देने और नए पर्यटन स्थल विकसित करने की कड़ी में तारागढ़ स्थित रेलवे गेस्ट हाउस को राजस्थान पर्यटन निगम अजमेर को देने का आग्रह किया है। उन्होंने बताया कि तारागढ़ पर रोपवे बनाने की प्रक्रिया शीघ्र प्रारंभ की जाएगी।
विज्ञापन


निगम अध्यक्ष धर्मेंद्र राठौड़ ने बताया कि राजस्थान बजट 2022-23 के अनुसार पुष्कर का सौंदर्यीकरण किया जाएगा और आधारभूत सुविधाओं में विस्तार किया जाएगा। जिससे कि पुष्कर आने वाले पर्यटकों अधिक से अधिक सुविधाएं मुहैया कराई जा सके। उन्होंने बताया कि पुष्कर मेला 2022 में राष्ट्रीय स्तर की व्यापक तैयारी की जाएगी। इस बार का पुष्कर मेला अपनी अनोखी छंटा बिखेरेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए मांगे गए सुझाव

राठौड़ ने कहा कि राजस्थान में पर्यटन को बढ़ावा देने और हर जिले में पर्यटन स्थल विकसित और स्थापित करने के लिए जनप्रतिनिधियों एवं आम जनता से सुझाव आमंत्रित किए गए हैं। वे अपने सुझाव जिला कलेक्टर के माध्यम से अथवा पर्यटन भवन, राजस्थान पर्यटन विकास निगम विधायकपुरी थाने के पास जयपुर के पते पर प्रेषित कर सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed