फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rajasthan to set up 55 pocso courts, Government approves proposal

राजस्थान में खुलेंगी 55 पोक्सो अदालतें, सरकार ने दी मंजूरी

Wed, 01 Aug 2018 07:11 PM IST
भाषा, जयपुर
भाषा, जयपुर Updated Wed, 01 Aug 2018 07:11 PM IST
विज्ञापन
Rajasthan to set up 55 pocso courts, Government approves proposal
Pocso
बाल यौन उत्पीड़न से जुड़े मामलों को जल्द से जल्द निपटाने के लिए राजस्थान में 55 पोक्सो अदालतें खोली जाएंगी। इसके लिए कुल 660 नये पद सृजित किए जा रहे हैं।
विज्ञापन


सरकारी बयान के अनुसार मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने इस बारे में पेश किए गए प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। 

बाल यौन उत्पीड़न के अपराधियों को शीघ्र सजा मिले यह सुनिश्चित करने के लिए यह फैसला किया गया है। इसके तहत हर जिले में कम से एक पोक्सो अदालत होगी। ऐसे मामलों की त्वरित सुनवाई के लिए अब प्रदेश में ऐसी कुल 56 पोक्सो अदालत होंगी जिनमें से एक अदालत पहले ही स्थापित की जा चुकी है।
विज्ञापन


इसके अनुसार इन नयी अदालतों के लिए कुल 660 पद सृजित किए गए हैं। स्वीकृति के अनुसार बीकानेर, बालोतरा, बांसवाड़ा, चित्तौड़गढ़, चूरू, दौसा, धौलपुर, डूंगरपुर, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, जयपुर जिला, जालौर, जैसलमेर, झुंझुनूं, करौली, मेड़ता, प्रतापगढ़, राजसमंद, सवाईमाधोपुर, सीकर, सिरोही, जोधपुर जिला तथा टोंक में एक-एक पोक्सो अदालत स्थापित की जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed